एक शिक्षक - मेरे गीत shayari on teacher

shayari on teacher meregeet 

 अन्धकार को मिटा कर

उजाला फैला दिया

कच्ची मिट्टी को सहारा देकर

इंसान बना दिया

बताया जीना कैसे हैं इस जहान में

नादान था पहचान दिला दिया  !!!


सामुहिक भावनाओं से 

शिक्षक 

पिता से ज्यादा उदार है 

वे अपने सभी बच्चों के 

उज्जवल भविष्य की चिंता करते हैं 

जबकि पिता स्वयं के बच्चों तक !!!!

shayari on teacher meregeet 

शिक्षक उस दिए की तरह है 
जो रास्ता केवल आंख वालों की दिखा सकते हैं 

जिसकी चाहत कमजोर हो 
उसे मजबूत कर सकते हैं 
इसके लिए 
भरोसे और उम्मीद चाहिए 
जो शिक्षक और छात्र से 
की जाती है !!!!

पूर्ण रूप से सुधार 
छात्र की स्थिरता पर निर्भर करता है 
शिक्षक की अनुपस्थिति में 
उसकी उपस्थिति का आभास 
वो कितना करता है !!!!

शिक्षक 
अपनी अनुपस्थिति में भी 
अपने छात्र से 
संवाद स्थापित करते हैं 
उनका भविष्य 
उज्जवल करने का 
गारंटी देते हैं !!!

इन्हें भी पढ़ें 👉 ऐसे में मन लगा रहेगा 

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ