poem-on-love akele-ka-maja- प्रेम एक ऐसा एहसास है । जो हर पल खास है । रहे कहीं भी पूर्णता का अहसास है ।‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌जीने के लिए एक आसरा चाहिए । एक वजह चाहिए ।  बिन वजह के जीने में कोई मज़ा नहीं है । मगर जिसे प्रेम हो गया है । उसे हर हाल में सुरक्षित भावना मिलती है । वैसे तो आजकल नफरतों से भी जीया जाता है लेकिन ये तपिश, जलन देती है । कविता हिन्दी में 👇👇

poem-on-love

akele-ka-maja-
ak-tanhai-ka-maja


 अकेले रहने का नशा

बस तेरी यादों को

फुर्सत से जीने का मजा

यदि मुझे प्यार मिला होता

तो मैं इतना ना तन्हा होता

मुझे मिला है तेरे धोखे की सजा

बस तेरी यादों को

फुर्सत से जीने का मजा

मेरी मोहब्बत में अब भी ताजगी है

इसलिए मेरी जिंदगी बाकी है

मैं लेता हूॅं अब

हर दर्द में सुकून का मजा

बस तेरी यादों में

फुर्सत से जीने का मजा!!!



एक दर्द है

एक चूभन है

मेरी स्मृति में

तेरी छवि का छूवन है

ठंडक और शीतलता देती है

मेरे हर दर्द

सहला देती है

तेरी यादों का छूवन है  !!!!

इन्हें भी पढ़ें 👉 ससे अच्छा मर जाना था 

---राजकपूर राजपूत''राज''