योग का महत्व - कविता Yoga-of-importance-what-is-poetry-hindi-meregeet-literature-life

Yoga-of-importance-what-is-poetry-hindi-meregeet-literature-life

योग  है एक साधना - जीवन की परेशानियां आती है और जाती है । यह प्राकृतिक हो सकती है । लेकिन कुछ परेशानियां स्थायी रूप में रहने लगती है । जिसका हल बाहृय सोच से नहीं किया जा सकता है । कुछ परेशानियां अपनों से बातचीत करके किया जा सकता है, वहीं कुछ परेशानियां स्वयं ही हल करना पड़ता है । जिससे निपटने में आदमी को मेहनत करनी पड़ती है । आत्मचिंतन और मंथन के लिए सबसे अच्छा है कि योग करें । योग हमें जोड़ने के साथ-साथ ही बल भी देता है । जिससे शारीरिक और मानसिक ताक़त मिलती है । स्वयं को पहचानने का सही माध्यम है । यदि योग का हो गए तो फिर किसी की जरूरत नहीं होगी । पढ़िए इस पर बेहतरीन कविता 👇 

Yoga-of-importance-what-is-poetry-hindi-meregeet-literature-life

खुद को खुद में बांधना
अंर्तनाद की प्रतिध्वनि को
भीतर ही भीतर है जानना
जब मन बहुत अशांत हो
अंतर्कलह का मन में बात हो
बैठ जाना तुम शांति से
कह देना तुम भ्रांति से
आ गया अब तुझे भेदना
योग है एक साधना
चंचल मन पे विचार करो
किधर जाता है ध्यान करो
अपना अस्तित्व तब पहचान पाओगे
कौन हो तुम? क्या हो तुम? जान पाओगे
अद्भुत है खुद को जानना
योग है एक साधना
दुनिया यूं ही दौड़ती है
क्या पाती है ? क्या खोती है ? 
न हो उद्देश्य ओझल तेरा
कठोर करो मन कोमल तेरा
अपनी क्षमताओं को, तुझे है जानना
योग है एक साधना
मिलती नहीं है कुछ भी इतनी आसानी से
केवल कहने भर की जुबानी से
लेकर संकल्प जिसे है पाना
योग है एक साधना
-रजकपूर राजपूत 

Yoga-of-importance-what-is-poetry-hindi-meregeet-literature-life






Reactions

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ