नफ़रत है तो -कविता hate-and-love-on-verse.

hate-and-love-on-verse.

 नफ़रत है तो

बुराई पकड़ोगे

शब्दों में

कटाक्ष पकड़ोगे

अगर तुम्हें पसंद है तो

उसकी बुराई में

अच्छाई पकड़ोगे

कहॉं से सीखा है

दोहरा मापदंड

क्या कभी इंसान बनकर

जीना सीखोगे ?

साहित्य में आ गए

अच्छी बात है

तोड़ना जानते हो

कभी जोड़ना भी सीखोगे !!!

प्रचार करते हैं 

सियासत की बातों को प्रचार करते हैं

ऐसा कोई भी प्रचार करते हैं

उसे किसी नेता ने नहीं कहा है

किसी पक्ष और विपक्ष का प्रचार करते हैं

साहित्य में आ गए मगर साहित्य न जाना

अपने सियासी एजेंडे को प्रचार करते हैं

अभी उसे साहित्यकार बनने में समय लगेगा

किसी पार्टी का सदस्य है प्रचार करते हैं 

hate-and-love-on-verse.



Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ