जीवन, प्रेम और कविता पर लघु हिंदी कविताएँ | प्रेरणादायक काव्य संग्रह

जीवन, प्रेम और कविता पर लघु हिंदी कविताएँ | प्रेरणादायक काव्य संग्रह jeevan prem aur kavita laghu-kavitayen

कविता केवल शब्दों का संयोजन नहीं, बल्कि मनुष्य के अनुभवों, संघर्षों, प्रेम और संवेदनाओं की अभिव्यक्ति है। कभी वह लक्ष्य की ओर बढ़ने का साहस देती है, कभी प्रेम की विफलता का मौन साक्षी बनती है, और कभी टूटे हुए मन को शब्दों का सहारा देती है। प्रस्तुत लघु कविताएँ जीवन के इन्हीं विविध भावों को सरल भाषा में व्यक्त करती हैं।

(१) क्यों रुक जाएँ

क्यों रुक जाएँ?

क्यों झुक जाएँ?

मंज़िल दूर नहीं,

फिर क्यों रुक जाएँ?

कदम बढ़ाओ ऐसे

कि आसमान भी झुक जाए।

आँखों में यदि लक्ष्य हो,

तो निशाना

अचूक हो जाए!!!


(२) मेरी नासमझी

मेरी नासमझी थी,

जो उसे चाहत समझ बैठा।

लफ़्ज़ों से ही

साफ़ झलक रहा था

कि तुम्हें

मुझसे मोहब्बत नहीं थी।

फिर भी

दिल उम्मीद करता रहा,

और मैं

ख़ामोशी को

इकरार समझता रहा!!!


(३) एक आवाज़ 

कोशिश ही नहीं की,

वरना आसमान भी

ठहर जाता।

यदि तुमने

एक बार आवाज़ दी होती,

तो मैं भी

रुक जाता!!!!


(४) मेरी कविताएँ

जब कभी

कविताएँ लिखने बैठो,

उन्हें याद कर लेना।

यक़ीन मानो,

शब्दों में

अपने आप

मिठास उतर आएगी!!!!


(५) कविता का मूल्य

टूटा हुआ दिल,

छूटा हुआ ज़माना—

ऐसे में

कविताओं के पास आना।

अपने दर्द को

शब्द देना,

और दुनिया से

बिना डरे

उसे कहना।

कई लोगों को

कविताएँ अच्छी नहीं लगतीं,

क्योंकि उनमें

भावनाएँ होती हैं,

पीड़ा होती है,

और एक अंतर्मुखी मन की

मौन यात्रा होती है।

वे पूछते हैं—

"कविता लिखकर

क्या मिलता है?"

उन्हें क्या पता,

कविता

तालियाँ नहीं,

मन का संतुलन देती है।

दुनिया कठोर हो सकती है,

पर कविता

मन को कोमल बनाए रखती है।

ज़रा ठहरकर देखो,

आँखों से धूल हटाओ,

फिर समझोगे

कि शब्दों में भी

जीवन धड़कता है।

यदि कविता

सिर्फ़ दिमाग़ से लिखी जाए,

तो वह नीरस हो जाती है।

लेकिन

जब वह दिल से निकलती है,

तब वही कविता

जीवन की सबसे अनमोल

धरोहर बन जाती है।

jeevan-prem-aur-kavita-laghu-kavitayen

और अंत में कविता 

जीवन में हर अनुभव—चाहे वह संघर्ष हो, प्रेम हो या पीड़ा—मनुष्य को भीतर से समृद्ध बनाता है। कविता उन्हीं अनुभवों को अर्थ देती है। सच्ची कविता प्रशंसा पाने के लिए नहीं, बल्कि सत्य को महसूस करने और उसे ईमानदारी से व्यक्त करने के लिए लिखी जाती है।

इन्हें भी पढ़ें 👉 उन्हें तारीफ सुनने की आदत है 



Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ