प्यार की बारिश -अधूरा प्यार,Incomplete Sad Love Poem Hindi

प्यार की बारिश -अधूरा प्यार,Incomplete Sad Love Poem Hindi

प्रेम केवल पाने का नाम नहीं होता, बल्कि यह इंतज़ार, समर्पण और अधूरेपन की उस अनुभूति का भी नाम है, जो मन को भीतर तक छू जाती है। जब भावनाएँ गहराई से जुड़ती हैं और परिस्थितियाँ साथ नहीं देतीं, तब दिल में एक ऐसी कसक रह जाती है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना आसान नहीं होता।

“तेरे करम की बारिश” और “मेरा प्रेम अधूरा रह गया” जैसी पंक्तियाँ उसी अधूरे प्रेम, उम्मीद और प्रतीक्षा की कहानी कहती हैं। यहाँ बारिश केवल मौसम नहीं, बल्कि ईश्वर की कृपा, प्रेम की प्यास और आत्मा की तृप्ति का प्रतीक बनकर उभरती है।

यह कविता उन सभी दिलों की आवाज़ है, जिन्होंने कभी सच्चे प्रेम को महसूस किया, उसका इंतज़ार किया, और कहीं न कहीं उसे अधूरा ही छोड़ देना पड़ा।

प्यार की बारिश -अधूरा प्यार,Incomplete Sad Love Poem Hindi

🌧️ तेरे करम की बारिश

जब भी बरसेगी,

मेरी आँखें नहीं तरसेंगी।

मेरा प्यासा मन यही कहेगा—

निरंतर बारिश बरसेगी।

मेरी आत्मा तृप्त होगी

जब भी यह बारिश होगी।

इसलिए बरसों रे बादल,

धनघोर, रिमझिम-रिमझिम,

मेरे प्यार की फसल लहलहाने तक,

तुझे पाने तक...!!!


💔 मेरा प्रेम अधूरा रह गया

बदरिया छाए थे,

भँवरे गुनगुनाए थे,

मोर ने नाचने की कोशिश की,

लेकिन बदरिया बरसे—बस एक-दो बूँदें।

जो पड़ते ही ज़मीं पर

पपड़ी छोड़ गईं,

और बदन जल गया।

मेरा प्रेम अधूरा रह गया।

बादल,

हंसों के संग चले गए,

हवाओं के संग बह गए।

इंतज़ार करती सूखी दूब

और मैं रह गया...

मेरा प्रेम अधूरा रह गया...!!!

Incomplete Sad Love Poem Hindi


प्यार की बारिश -अधूरा प्यार,Incomplete Sad Love Poem Hindi

यह कविता अधूरे प्रेम की गहरी पीड़ा और इंतज़ार की भावना को दर्शाती है।

बारिश यहाँ आशा, कृपा और प्रेम का प्रतीक है, जबकि सूखी धरती अधूरी इच्छाओं और विरह को दिखाती है।

इन्हें भी पढ़ें 👉 तप्त धरा और प्यासा मन प्रेम कविता हिन्दी 




Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ