तलाश | प्रेम, रिश्ते और मन की खोज पर भावपूर्ण हिंदी कविता talash prem rishte hindi-kavita
मनुष्य का जीवन केवल साँस लेने का नाम नहीं, बल्कि रिश्तों को निभाने, प्रेम को समझने और अपने भीतर उठने वाली भावनाओं को पहचानने की यात्रा है। अक्सर रिश्ते किसी बड़ी घटना से नहीं, बल्कि छोटी-छोटी गलतफहमियों, अनकही शिकायतों और संवाद की कमी से दूर हो जाते हैं। यदि मन की बात समय पर कह दी जाए, तो कई टूटते हुए संबंध फिर से जुड़ सकते हैं।
यह कविता रिश्तों में संवाद की आवश्यकता, प्रेम की गहराई और मन की उस बेचैनी को व्यक्त करती है, जो अपने भीतर के संतुलन और सच्चे अपनत्व की खोज में भटकती रहती है। यह हमें याद दिलाती है कि जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि केवल सफलता नहीं, बल्कि ऐसे रिश्ते हैं जिनमें शिकायतें भी प्रेम से कही जा सकें और दूरियाँ भी संवाद से मिटाई जा सकें।
प्रेम और रिश्तों पर हिंदी कविता
अपनों के बीच में
प्रेम से जरुर रहिए
शिकायत हो दिल में
पास आके जरूर बताइए
मुश्किल होती है जिंदगी
छोटी सी बात मान जाइए!!!
मुश्किल नहीं था
किसी को भूल जाना
जब तक दिल्लगी की बात नहीं थी
मुश्किल था भूल जाना !!!!
अभी भी उसकी तलाश थी
जिससे मन सचेत था
लोग बुरे हैं
दिल ने कहा
कहा फिर भी
उसकी तलाश थी
असंतोष मन
अव्यक्त नहीं था
पढ़ रहा था
अपने भीतर का असंतुलन
जिसकी पूर्ति के लिए
उसकी तलाश थी !!!!
और अंत में कविता
मनुष्य का हृदय प्रेम, विश्वास और अपनत्व की तलाश में जीवनभर भटकता रहता है। जब यह तलाश केवल किसी व्यक्ति तक सीमित नहीं रहकर आत्मिक संतुलन की खोज बन जाती है, तब जीवन का अर्थ और भी गहरा हो जाता है। रिश्तों की मजबूती इस बात में नहीं कि उनमें कभी मतभेद न हों, बल्कि इस बात में है कि मतभेद होने पर भी संवाद बना रहे और प्रेम कम न हो।
---राजकपूर राजपूत''राज''

1 टिप्पणियाँ
वाह
जवाब देंहटाएं