भूख – हिंदी कविता bhukh-hindi-kavita

भूख – हिंदी कविता bhukh-hindi-kavita

भूख केवल पेट की तृप्ति नहीं है, यह जीवन के अनुभव, असमानता और संघर्ष का प्रतीक है।

यह कविता बताती है कि कैसे समाज, नेता और मीडिया भूख को पेश करते हैं, और वास्तविक भूखा व्यक्ति अपनी जीवन की जद्दोजहद में व्यस्त रहता है।पेट भर भोजन के तरीके नहीं बता कर गलत कामों को भी भूख से जोड़कर सही साबित करने का प्रयास करते हैं । इसी आधार पर कविता को पढ़िए 👇

✨ कविता: भूख ✨

भूख की तरफ देखना,

इतना देखना कि भूख ही सबकुछ है।

भूखा व्यक्ति बेरोज़गार होता है,

गरीब होता है।

भूख के बारे में कोई लिखे तो

लेखक बन जाता है,

प्रगतिशील होता है,

क्योंकि वह भूख पहचान लेता है। 🌿

जितने उपद्रवी तत्वों ने गला रेता है,

कहीं न कहीं भूख की वजह है।

आतंकवादियों ने बंदूक चलाई,

तो बेरोज़गार हुए हैं,

भटका हुआ नौजवान है—

सब भूख है।

इसी तरह बुद्धिजीवियों ने भूख की परिभाषा बताई,

और तारीफ़ पाई।

जिसने भूख पहचान किया,

उसे प्रसिद्धि मिली।

फिल्मी हस्तियों ने भूख को पहचाना,

फिल्में बनाई और पैसा कमाया।

गरीबी का चित्रण किया,

लेकिन तुम्हें पता होना चाहिए,

अभिनय के छोटे कपड़े

गरीबी की दशा को प्रदर्शित करते हैं,

लेकिन फिल्म के प्रमोशन के समय

उसी कपड़े में अमीरी झलकती है।

भूख को इस तरह दर्शाना समझदारी की बातें है।

जब एक नेता भूख के बारे में कह दे,

तो इतनी उम्मीद की जा सकती है कि चुनाव जीतेंगे।

लेकिन एक वास्तविक भूखा व्यक्ति

भूख की परिभाषा नहीं देता,

वह तलाश करता है अपनी रोटी।

आतंकवादी जैसे नहीं भटकते,

गला नहीं रेतते।

तथाकथित लेखक जैसे विचार नहीं रखते,

न ही फिल्मी डायलॉग से पैसा कमाते।

एक भूखा आदमी तो भूखा है,

इसलिए सबने उसे लूटा है 

कोई भावनात्मक रूप से,

कोई चालाकी बुद्धि से।

भूखा व्यक्ति सब चीज़ों से भूखा है—

प्रेम, दया, सहानुभूति, सहयोग और पैसे तक।

भूखा, भूखा है,

जो कभी किसी को मार नहीं सकता। 🌾


परिभाषाएँ सबकी अपनी हैं

सबने जीवन देखा है,

समझा है।

शिक्षित होने का शानदार मॉडल है

अपने मतलब निकाल लेना,

इस तरह कहना कि बातों से सभ्यता झलके,

बेशक चरित्र में न झलके।

-राजकपूर राजपूत "राज "

bhukh-hindi-kavita


🌟 और अंत में कविता 🌟

यह कविता यह संदेश देती है कि भूख केवल शारीरिक आवश्यकता नहीं, बल्कि जीवन की असमानताओं और संघर्ष का प्रतीक है।न कि अनैतिक कार्य का समर्थन करना । 

सच्ची समझ वही है जो भूखे व्यक्ति के अनुभव और जीवन की कठिनाइयों को समझे, न कि केवल किताबों, फिल्मों या मीडिया की परिभाषाओं पर भरोसा करे।

इन्हें भी पढ़ें 👉 प्रभावित करने के तरीके -लेख हिन्दी 





Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ