प्रेम बनाम एजेंडा: सच्चे प्यार की हार और समाज की कड़वी सच्चाई | हिंदी कविता Love vs Society Poem Hindi

प्रेम बनाम एजेंडा: सच्चे प्यार की हार और समाज की कड़वी सच्चाई | हिंदी कविता Love vs Society Poem Hindi आज के समय में जहाँ हर बात को तर्क और एजेंडा के आधार पर देखा जाता है, वहीं सच्चा प्रेम अक्सर पीछे छूट जाता है।बुरे लोगों की सफलता, अच्छे आदमी को हतोत्साहित करते हैं । वह नहीं चाहता है कि वह अच्छा आदमी बने । बुरे लोग इतने तरक्की करते हैं कि अच्छे लोगों को हांसिए में धकेल देते हैं । 
यह कविता उसी संघर्ष को उजागर करती है—जहाँ प्रेम को छिपना पड़ता है, जबकि स्वार्थ और दिखावा खुलेआम चलता है।

प्रेम बनाम एजेंडा: सच्चे प्यार की हार और समाज की कड़वी सच्चाई | हिंदी कविता Love vs Society Poem Hindi


प्रेम को वह छूट नहीं मिला 
जैसे एजेंडा धारियों को मिलता है 
कुछ भी लिख देने का 
जैसे सियासी पंथों को मिलता है 
विवाद करने का खुलेआम 
किसी को नीचा दिखाने का 
प्रयास किया जाता है 
कोई कह नहीं सकता है 
यदि कहें तो 
उनके समर्थक तुरंत आ जाते हैं 
बचाव में 
लेकिन प्रेम में 
लोग डरते हैं 
छुपते हैं 
जब तक उसे मान्यता न मिले 
सामाजिक 
तब तक छुपते हैं 
उसका कोई बचाव नहीं करता है 
न ही कोई समर्थन करता है 

प्रेम के कई तरीके नहीं है 
न झूठ बोल कर छुपाया जा सकता है
कमबख़्त आंखें बता देती है 

जैसे छुपा लेते हैं 
दोहरे मापदंड से 
तथाकथित चिंतनशील व्यक्ति 
सबूत रखते हैं 
ऊल-जुलूल तर्कों से
उसके समर्थक,  समर्थन करते हैं 
हल्ला करते हैं 
और बचाव कर लेता है 
बुरे आदमी को भी 



प्रेम के प्रवचन में 

श्रोताएं नहीं मिलते हैं 
जितनी तन्मयता से 
सुनते हैं 
निंदा को 
वो आनंद नहीं मिलता है  !!!

प्रेम इसलिए भी हारा 
क्योंकि तरीके आज भी वैसे हैं 
जैसे बरसों थे 
हृदय का विषय 
जिसमें छल प्रपंच कहां होता है 
न दिमाग़ जैसी चालाकी
सिवा प्रेम के उसे कुछ नहीं चाहिए 
जो करें लालच के खातिर कोई गद्दारी  !!!!

दिमागी लोगों ने मज़ाक उड़ाया है 
अपने एजेंडे पर फंसाया है 
प्रेम की भावुकता को 
क्रुरता से रौंद आया है 
प्रेम जैसी चीज़ भी 
बुरा नज़र आया है !!!!

प्रेम बनाम एजेंडा: सच्चे प्यार की हार और समाज की कड़वी सच्चाई | हिंदी कविता Love vs Society Poem Hindi


यह कविता दर्शाती है कि:
👉 प्रेम स्वाभाविक और सच्चा होता है
👉 लेकिन समाज और तर्क के दबाव में उसे छिपना पड़ता है
👉 जबकि स्वार्थ और एजेंडा खुलेआम स्वीकार किए जाते हैं
“आँखें” यहाँ प्रतीक हैं—
👉 सच्चाई के, जिसे छिपाया नहीं जा सकता
🔥 मुख्य संदेश
सच्चा प्रेम छिपाया नहीं जा सकता
समाज अक्सर सच्चाई से ज्यादा दिखावे को महत्व देता है
तर्क का गलत उपयोग सच्चाई को दबा सकता है
प्रेम में स्वार्थ नहीं होता है । 


Love vs Society Poem Hindi




Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ