राजनीति की सच्चाई: वोट बैंक, तर्क और समाज का बदलता चेहरा | हिंदी कविता Truth of Politics Poem in Hindi राजनीति केवल नेताओं तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि आज हर व्यक्ति की सोच और व्यवहार में उसका प्रभाव दिखने लगा है। जो गुण राजनीतिक लोगों का वहीं गुण जनसाधारण का भी हो रहा है । राजनीति का अर्थ ही व्यक्तिगत आर्थिक लाभ व पद की कामना है । जो स्थानीय स्तर से लेकर बड़े पदों तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त करते हैं । इसमें असफल आदमी ज्यादा नहीं तो अपने आसपास के लोग या फिर परिवार में भी करते हैं ।
यह कविता उसी कड़वी सच्चाई को उजागर करती है—जहाँ तर्क, चालाकी और स्वार्थ के बीच इंसानियत कहीं पीछे छूटती जा रही है।
राजनीति की सच्चाई: वोट बैंक, तर्क और समाज का बदलता चेहरा | हिंदी कविता Truth of Politics Poem in Hindi
राजनीति
कोई मासूम नहीं है
राजनीति में सब कुछ जायज़ नहीं है
ऐसी सोच प्रगतिशील नहीं है
किसी को खुश करने के लिए
किसी को तोड़ा जाता है
किसी की गलतियों को
निर्दोष कह कर छोड़ा जाता है
किसी का सच को
गलती कह कर गला मरोड़ा जाता है
वोट बैंक चक्कर में
कोई इंसान नहीं है !!!!
राजनीति भाषण
केवल रैली में नहीं बोले जाते हैं
उसे बोलें जाते हैं
गलियों में,
गलियों से घरों में
और लोग धीरे-धीरे
छोटे मोटे नेता बन गए
हर घर में !!!!
राजनीति कोश में
राजनेताओं का जिक्र होगा
लेकिन तुम्हें नहीं भूलना चाहिए
उसकी परिभाषा
चालाकी समझ है
जिसमें धीरे-धीरे हर कोई
निपुण हो गए !!!!
शिक्षित होने के तरीके में सबसे अच्छा है
राजनीति समझ से विकसित व्यक्ति होना
गुमराह कर, बहलाकर, अपना एजेंडा स्थापित करना
निर्लज्जता दिखाते हुए निरंतर अपने हितों पर ध्यान देना !!!!
कुछ स्थापित करना चाहते हैं
जिसे बताना नहीं चाहते हैं
इसलिए उसके ज्ञान में आलोचना है
सबको थकाना चाहते हैं
समझ न पाओगे उसके इरादे
अपने ज्ञान से खुद को बताना चाहते हैं
प्रगतिशील विचार रखे सोशल मीडिया पर
खुद माने न माने, तुम्हें बताना चाहते हैं
गलतियों को स्वीकारा नहीं कभी उसने
गुनहगार को भटका हुआ बताना चाहते हैं !!!
यह कविता बताती है कि:
👉 राजनीति अब केवल सत्ता का खेल नहीं, बल्कि सोच का हिस्सा बन गई है
👉 लोग अपने फायदे के लिए सच को भी बदल देते हैं
👉 सोशल मीडिया और समाज में तर्क का इस्तेमाल सच्चाई के लिए नहीं, बल्कि अपनी बात मनवाने के लिए होता है
“वोट बैंक” यहाँ प्रतीक है—
👉 स्वार्थ और विभाजन की राजनीति का
🔥 मुख्य संदेश
राजनीति में सब कुछ जायज़ नहीं होता
सच और झूठ को पहचानना जरूरी है
तर्क का सही उपयोग होना चाहिए
समाज में जागरूकता आवश्यक है !!!
इन्हें भी पढ़ें राम - अनंत विस्तार हिंदी कविता

0 टिप्पणियाँ