fake intellectuals, hypocrisy poem hindi आज के समय में हर वह व्यक्ति विद्वान नहीं होता जो अच्छी बातें करता है। कई लोग अपने शब्दों से प्रभाव डालते हैं, लेकिन उनके कर्म उन बातों से बिल्कुल अलग होते हैं।
यह हिंदी कविता ऐसे ही दिखावटी ज्ञान, सियासी मानसिकता और समाज में फैल रहे आडंबर पर गहरी चोट करती है। यह हमें सोचने पर मजबूर करती है कि हम किसे सच में ज्ञानी मान रहे हैं—और क्यों।
📜
आडंबर का ज्ञान (कविता)
कुछ लोगों को हम विद्वान इसलिए मान लेते हैं,
क्योंकि उनकी बातों को ही सच मान लेते हैं।
सच इसलिए लगने लगता है,
क्योंकि हम अपने भीतर झाँकने लगते हैं।
हमारा स्वभाव आत्मचिंतन का होता है,
इसलिए उनकी बातों की सत्यता को परखने लगते हैं।
आज के जमाने में,
जहाँ व्यक्ति सियासी बुद्धि से चलते हैं,
उनकी बातें मीठी और विचारणीय तो होती हैं,
पर केवल दूसरों के लिए।
इसी से वे महान विचारक प्रतीत होते हैं।
कबीर जैसी शैली में आलोचना करते हैं,
तो लगता है—यही ज्ञानी है,
जो दुनिया बदल सकते हैं।
लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया—
जो वे कहते हैं,
उसके चरित्र में वैसा कोई गुण नहीं होता।
वे सहनशील और सुनने वालों के सामने ही
अपना प्रभाव जमाते हैं,
पर उनका चरित्र
अक्सर बहुत ही घटिया होता है।
ज्ञान को केवल आगे बढ़ाते हैं,
खुद उसे अपनाते नहीं हैं।
💭 ज्ञान का भ्रम
अभ्यस्त हो जाने के बाद ज्ञान
यूँ ही मस्तिष्क से निकल जाता है,
जैसे बेहतरीन गाने
रिंगटोन बन जाने के बाद
अपना स्वाद खो देते हैं।
आदमी अब अच्छी बातों को
अपने भीतर नहीं रखता,
व्हाट्सऐप, फेसबुक आदि पर
बस फ़ॉरवर्ड कर देता है।
नफ़रत में जी रहे हैं अब लोग,
प्यार की बातों का स्वाद खो गया है।
वह अभिमान में जीता है बहुत,
सियासत में हर बात का मतलब निकल जाता है।
उसे करना है अपनी मर्ज़ी से,
आदमी स्वार्थ में अंधा हो जाता है।
आलोचना करने में माहिर हैं सियासी लोग,
थकाने और हराने में ही उन्हें आनंद आता है।
उसे समझाए तो समझाए कौन, “राज”?
वह हर वक्त अपने आपको होशियार मानता है...!!!
🧾 मेरा भ्रम टूटा
जिसे मैं शिक्षित मानता रहा,
उसकी बातों को सच मानता रहा।
सरकारी पद पर है बाबू,
पर प्राथमिकता निजी कामों को देता रहा।
वह हँसकर सब संभाल लेता है,
और मैं उसके दिखावे को सच मानता रहा।
अभी उसे शर्म नहीं आएगी,
निर्लज्जता को ही ताकत मानता रहा।
💡 इस कविता का भावार्थ
यह हिंदी कविता उन लोगों की सच्चाई उजागर करती है जो केवल शब्दों से ज्ञान बांटते हैं, लेकिन अपने जीवन में उसे अपनाते नहीं।
यह दिखाती है:
दिखावा और वास्तविकता के बीच का अंतर
सियासी सोच और स्वार्थ
सोशल मीडिया पर ज्ञान का सतही प्रसार!!!
👉 अगर यह हिंदी कविता आपको सच्चाई के करीब लगे, तो इसे शेयर जरूर करें।
इन्हें भी पढ़ें 👉 राजनीति वोट बैंक, समाज पर बेहतरीन कविता

0 टिप्पणियाँ