प्यार का दर्द – हिंदी कविता The Pain of Love – Hindi Poem
प्यार एक ऐसा अनुभव है जो जीवन को रंगीन और भावुक दोनों बनाता है। लेकिन प्यार के साथ अक्सर दर्द भी जुड़ा होता है। यह दर्द हमेशा बिछड़ने या खोने का नहीं होता; कभी-कभी यह हमें जीवन की गहराई और यादों की मिठास का एहसास कराता है। इस कविता में प्यार के दर्द, तन्हाई और सुकून के भावों को व्यक्त किया गया है ।
कविता: प्यार का दर्द
कौन कहता है कि प्यार में दर्द होता है?
दर्द ही मिलते हैं, तो प्यार क्यों होता है?
ये सबकी दिल्लगी भी अजीब है यारो।
ढूँढ लेता है सुकून जो हर दर्द में होता है।
तन्हाई की आदत को उदासी न समझो,
भीड़ से अलग यादों में हर पल यार होता है।
जब भी उमड़े बादल बरसने के लिए,
भीषण गर्मी में पहली बूंद खास होती है।
इन्हें भी पढ़ें 👉 शहर कमाने क्या आए
प्यार का दर्द पूछता है
आदमी प्यार में ही झुकता है।
न गुरुर है, न अभिमान मेरा,
मैं तो जीता हूँ पा के प्यार तेरा।
अभी कहां जी भरा है?
ठहरो, इतना मिला कहां है प्यार तेरा!
बिछड़ने का दर्द नहीं
प्यार का दर्द
बिछड़ने का नहीं है,
उसके मेरे बगैर जीने का नहीं है।
मैं तो पहाड़ हूँ,
जाने वालों को रास्ता दिया है।
उतर कर चली गई नदी स्वच्छ,
रास्ते में नाले का पानी पीया तो नहीं है।
प्यार का दर्द बिछड़ने का नहीं है!
प्यार का दर्द केवल पीड़ा नहीं है; यह अनुभव हमें जीवन के अनमोल पहलुओं से रू-ब-रू कराता है। दर्द में भी एक सुकून है, और तन्हाई में भी एक दोस्ती है। जब हम इसे समझते हैं, तो प्यार और भी गहरा और सुंदर बन जाता है। यह कविता यही संदेश देती है कि प्यार का वास्तविक अर्थ केवल खुशी नहीं, बल्कि उसके हर एहसास में छुपा अनुभव भी है।
0 टिप्पणियाँ