विचित्र मानसिकता आजकल है Strange Mentality These Days

विचित्र मानसिकता आजकल है Strange Mentality These Days तुलनात्मक समीक्षा, आलोचनात्मक टिप्पणी होती है । जिसके पक्ष में हम नहीं रहते हैं । उसे किसी मुद्दे पर उलझा कर, अपना इरादा साबित करना होता है ।थकाना , फिर झुकाना यही है तुलनात्मक समीक्षा । दोहरे मापदंड या चरित्र कहिए । 
यहां लोग खुद को बम से उड़ाते हैं,जिनका माइंडसेट है वह उसकी भी तारीफ करते हैं चीन में उसे और उसके समर्थक को ही उड़ा देते हैं । न रहेगा बांस न बजेगी बांसुरी । वहां भटका हुआ जवान नहीं कहते हैं । मतलब स्पष्ट नजरिया ।
स्वीकारोक्ति तुलनात्मक समीक्षा में नहीं होता है । अहम् का भाव - अस्तित्व को नुक्सान पहुंचा सकता है । इसी डर में बहानेबाजी के रूप में तुलनात्मक समीक्षा की जाती है । खासकर राजनीति गलियारों में । कुछ लोग सामान्य संबंधों के बीच यही रास्ते पर चलते हैं । 

Strange Mentality These Days 


यशोधरा आज भी वंचित है 
बुद्ध के तिरस्कार से 
उसके प्रेम से 
क्योंकि बुद्ध ने नहीं खोजा 
यशोधरा को 
वन में 
पहाड़ों में
समुद्र के उस पार 
बस त्याग दिया 
और बुद्ध बन गए 
जो कभी राम जैसे नहीं बने 

फिर भी आजकल के तथाकथित बुद्धिजीवी 
सीता को 
अभागी बताया
राम पर सवाल उठाता है !!!

कितना दोगलापन है 
प्रगतिशील विचार 
जिसे पता नहीं चला 
उसकी सोच 


बुद्ध से प्रेम नहीं 
लेकिन राम से नफ़रत है 
अल-तकिया जैसी हरकतें 
कितना दोगलापन है 
तथाकथित बुद्धिजीवी वर्ग में
श्रेष्ठता को साबित किए 
अपने तर्क में फर्क कर !!!!

तुझे पा के लगता है
अब मैं लड़ लूंगा लड़ाई अपनी
जीत जाऊंगा हर जंग
गर साथ रहे तू जिंदगी अपनी

धीरे - धीरे ही समझा मगर
समझ गया कोई साथ नहीं
जमाने में बातें हैं बड़ी - बड़ी
जिसका कोई मतलब नहीं

आराम मिलता है तेरे पास रहकर 
मैं धूप हूं तू छांव है जिंदगी अपनी 

इतना एतबार था, मुझे तुमसे प्यार था
मैं चला तेरे पीछे और मेरे पीछे संसार था
मेरी आंखों की चमक कहती है तू है मेरा
जीने के लिए कोई है अब सहारा तेरा 
नहीं कहता हूॅं किसी से दर्द अपना
हंस देती है आंखें मेरी 


सियासत अपनी जगह थी,
हमारे रिश्ते अपनी जगह थे।
रिश्ते अपनी जगह थे,
लेकिन सियासत तुम्हारे दिल में थी,
सियासी पंथ के लोगों!

जबरदस्ती किसी को अपना कहना नहीं 
जो हो न सके तुम्हारे वहां रहना नहीं 
विकल्प बहुत है यहां 
बनो प्राथमिक, दूसरा, तीसरा बनना नहीं !

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ