जीवन - एक संघर्ष है life-a-struggle-is-poetry-literature-life

जीवन ही संघर्ष है । जब तक जीवित हैं । हर पल अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष करना पड़ता है । अपनी चाहतों के लिए लड़ना पड़ता है ।कभी जीत होती है तो कभी हार । बस कोशिश करते रहिए । ऐसा नहीं कि कोई कह रहा है । बस इसलिए इसके सिवा कोई विकल्प नहीं है । जो विकल्प ढूंढते हैं, उसे फिर नहीं मिलेगा अस्तित्व का पहचान । बचने का तरीका कायर बना देता है । संघर्ष जिसमें कभी हार नहीं माननी चाहिए । प्रस्तुत है इस पर कविता 👇👇

जीवन सत्य वचन है, संघर्ष उसकी पहचान 


 तुम्हें जीवन में बहुत कुछ पढ़ना है

जीवन एक संघर्ष है तुम्हें लड़ना है


न हार मान तू कभी जिंदगी में

माना सफ़र कठिन है फिर भी चलना है


न थकते दो चार कदम चल के राही

नदी की धारा है तू, आगे-आगे बढ़ना है


कुछ वक्त आएंगे ऐसे भी, अच्छे -बुरे भी

सुख - दुःख सब समेटकर तुझे चलना है


जिंदगी एक सफर है निरंतर जारी रख

इसके सिवा क्या है, आखिर मर जाना है !!!


जीवन एक संघर्ष है तो 

उपस्थिति की पहचान 

जिसने छोड़ दिया है 

उसे मरा हुआ मान 

नादान न बन, दुनिया तैयार है मिटाने को 

उठ, समझ, लड़ अपनी पहचान बनाने को 

कोई हाथ न देगा 

कोई साथ न देगा 

संघर्ष पथ पर खुद को अकेला जान 

यही तेरी पहचान !!!

Read more👇👇

पढ़िए बेहतरीन लेख निंदा या बुराई

पढ़िए बेहतरीन हिन्दी कविता 👉prem kavita

पढ़िए बेहतरीन विचार जो जीवन बदल दें 

-rajkapur rajput

life-a-struggle-is-poetry-literature-life


Reactions

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ