जब किसी का स्पर्श
मन को रोमांचित कर देते हैं
पुष्पित हो जाते हैं
किसी का प्यार
अपनापन का संसार
जब स्मृति के
अनंत गहराई में
उतर जाते हैं
किसी के अहसास
समा जाते हैं
हृदय स्थल में
ऐसे में 
जब तक है जिंदगी
उसकी यादें रह जाती है
स्मृति की गहराई में
---राजकपूर राजपूत''राज''