i-true-telling-film-world-on-poetry-literature-life meregeet मैं सच कह देता, लेकिन चलन के हिसाब से चुप रहा । लोगों की झूठी जिंदगी, जीने की आदत से मैं खुद डरता था । कहीं फंस न जाऊं मगर मैं सच जानता था । झूठे लोग कितनी आसानी से अपना मतलब निकाल लेते हैं । शराफ़त से जीवन जीते हैं । लोगों को ऐसे ही व्यक्तियों को स्वीकार करने की आदत है । मैं जानता था, सच बोल कर मुझे क्या मिलेगा । मैंने दुनिया देखी है । उनके व्यवहार, उनका संतोष, सच की अपेक्षा झूठ में है । पढ़िए बेहतरीन कविता 👇
i-true-telling-film-world-on-poetry-literature-life meregeet
मैं सच कह देता
लेकिन तुम बुरा मान जाते
तुम्हें सच सुनने की आदत नहीं
जब मनोरंजन ही था
ये फिल्मी दुनिया
तो कब से
इतना तामझाम करने लगा
सबकी अज्ञानता को समझकर
अपना एजेंडा साधने लगा
हम बने रहे बेवकूफ
वो तब से ज्ञान बांटने लगा
किसी एजेंडे के तहत तलवा चाटने लगा
पैसों के खातिर
जो खुद नहीं अपनाते किसी भावनाओं को
जिस्म दिखाकर सिर्फ पैसा कमाने को
भाती है विलासित की जिंदगी जिसे
वो ज्ञान दे रहा है दुनिया को !!!
मैं सच कहता
मैं सच कह देता
यदि तुम सुन पाते
स्वाद को तुने प्राथमिकता दी
मुझे कहां चुन पाते
अभी जीवन चलेगा डरते हुए
जब तक तुम सच देख न पाते
मान्यता मिली है तुम्हें खुद की
यूं न तुम नजरअंदाज न कर पाते !!!!
पैसों की कीमत
तुम्हें दुनिया के लिए होगी
खुद के लिए तो सुकून ही चाहिए !!!!

0 टिप्पणियाँ