horrific-heat-of-havoc-poem-literature-life
भीषण गर्मी है
तन जल रहा है
मन व्याकुल है
सभी उपाय ढूंढ रहे हैं
हां,अभी याद हैं
पेड़ का महत्व
लेकिन कट रहे हैं हरा पेड़
नित प्रतिदिन
अंधाधुंध
कोई ठेकेदार
समझदार लोग
जिसे देखकर
वादा कर रहे हैं
अबकी बार
वृहद स्तर पे
वृक्षारोपण करना पड़ेगा
लेकिन बरसात आने के बाद
लोग भूल जाएंगे
पेड़ लगाना !!!!
horrific-heat-of-havoc-poem-literature-life
भीषण गर्मी में
लोग कूलर के पास बैठ जाते हैं
और पेड़ भूल जाते हैं
दोष देते हैं बिजली को
गर्मी की वजह है
पेड़ कट रहे हैं
उस पर ध्यान गया कहां है???
उस वक्त हम
सभ्य हो जाते हैं
जब पेड़ लगाने की बातें करते हैं
लेकिन तत्क्षण
असभ्य हो जाते हैं
जब पेड़ लगाने की बातें
केवल शब्दों तक सीमित कर देते हैं !!!
हम काटने के बाद
पेड़ लगाने की बात करते हैं
हम कितनी समझदारी की बात करते हैं
हां, पेड़ लगाने के लिए
पेड़ का काटना जरूरी है
तभी रिक्त स्थान बनेगा
और पेड़ लगेगा
तब सेल्फी लेंगे
एक पेड़ से ज्यादा
आदमी रहेंगे !!!
वैज्ञानिकों ने पेड़ काटने का औजार
विकसित किए हैं
एक साथ
या एक दिन
बहुत सारे पेड़ काटा जा सकता है
लेकिन लगाया नहीं जा सकता है
इसका आविष्कार नहीं किया है
अभी सोच में भी नहीं है !!!
इन्हें भी पढ़ें 👉 बुद्धिजीवियों का ढोंग
0 टिप्पणियाँ