ख्वाबों और अहसासों की दुनिया पर रोमांटिक हिंदी कविता
Romantic Hindi love poetry
प्रेम केवल शब्दों का खेल नहीं, बल्कि एक अहसास है। यह कविता ख्वाबों और अहसासों की उस दुनिया को पेश करती है, जहाँ दो लोग दुनिया की हलचल से दूर, सिर्फ एक-दूसरे में खो जाते हैं।
मैं और तुम (कविता)
हर रात की तरह,
हर मुलाकात की तरह,
ख़्वाबों में मिलते रहे
मैं और तुम।
हर बात की तरह,
हर अहसास की तरह,
गुफ़्तगू करते रहे
ख़्यालों में—
मैं और तुम।
मैं और तुम,
दुनिया से दूर,
एक-दूसरे में गुम।
क्या देखना दुनिया की तलाश को?
उसके अरमान, उसके अहसास को?
चलो! दूर ही सही,
दुनिया से,
समा जाएँ एक-दूजे में।
अहसासों की इस दुनिया में,
जहाँ सिर्फ हम हों,
मैं और तुम,
न भटके कहीं,
रहे साथ यहीं।
हर ख्वाब, हर पल,
तुम्हारे करीब,
मैं और तुम,
बस एक-दूसरे में।
हर धड़कन की तरह,
हर मुस्कान की तरह,
तुम्हारा हाथ मेरे हाथ में,
मैं और तुम।
दूर सही,
मगर पास रहें दिल से,
अहसासों की इस दुनिया में,
जहाँ केवल हम और हमारी बातें हों—
मैं और तुम।
कविता का अर्थ
यह कविता प्रेम की उस कोमल और रोमांटिक अनुभूति को दर्शाती है, जहाँ दो लोग ख्वाबों और अहसासों में पूरी तरह डूब जाते हैं। यह दुनिया की हलचल से दूर, केवल एक-दूसरे में खो जाने की सुंदरता को उजागर करती है।
जीवन और प्रेम का संदेश
प्रेम में दूरी मायने नहीं रखती; अहम है दिल का नज़दीक होना।
ख्वाबों और अहसासों में बसी दुनिया, वास्तविक जीवन में भी प्रेम को मजबूत करती है।
सही साथी के साथ बिताए पल ही असली खुशियाँ और संतोष देते हैं।
और अंत में कविता
“मैं और तुम” केवल एक कविता नहीं, बल्कि प्रेम का अहसास है। यह हमें याद दिलाती है कि सच्चा प्यार और साथ किसी दूरी या समय की सीमा में नहीं बंधा होता।
👉 ऐसी ही और रोमांटिक और भावपूर्ण हिंदी कविताओं के लिए ब्लॉग को पढ़ते रहे । धन्यवाद 👏
-राजकपूर राजपूत राज
इन्हें भी पढ़ें 👉 चाय की खुशबू और तुम बेहतरीन प्रेम कविता

0 टिप्पणियाँ