मतलब बातों का
Matlab kya hota hai gajal hindi
जब सब कुछ गुप्त एजेंडे से करना है
उसे अच्छी बातों से क्या मतलब है
मोहब्बत , ईमान लिखें या सच मगर
जब दिल में कुछ और हो तो क्या मतलब है
हां, शामिल हो जाएंगे अच्छी बिरादरी में
लेकिन लोगों के रिश्तों से क्या मतलब है
वक्त के साथ तेरे रिश्ते परिभाषित हो जाएगी
पछतावा होगा ऐसे रिश्तों से क्या मतलब है
उसका सच अभी बनावटी है मगर साथ है
चोट देकर सॉरी कहने का क्या मतलब है
जागना है तो अभी से जाग जाओ यारों
फसल सूखी और बरसात हो क्या मतलब है
खुश है वही जो अपने काम में मस्त है
दूसरों का जीवन जीने से क्या मतलब है !!!
अच्छी बातों का क्या मतलब है कविता
मतलब क्या होता है
जिसने अपने हितों को साधा
दूसरों के हितों में बाधा
गौतम बुद्ध गौतम नहीं
तथाकथित बुद्धिजीवियों ने बांधा
उनके विचार में अपना विचार मिलाया
तथाकथित बुद्धिजीवियों ने
ऐसा जाल बिछाया
जो मान रहे थे गौतम बुद्ध को
वो मिल गए अशुद्ध को
जिनके विचार दूषित
सियासी पंथों से पोषित
तर्क देते हैं तरह-तरह से
जीना नहीं आया जिसे जीवन से
वो ज्ञानी बनें फिर रहे
पैसा जिसे मिल रहे
अब कौन समझाए इन दुष्टों को
राग अलापने वाले निकृष्टों को !!!
कब के ज्ञानी बनकर बैठे हैं
मुर्खता में अपनी ऐंठे हैं
गिरा हुआ इंसान हैं कोई
सियासी ऐजेंडे छुपाए बैठे हैं !!!
-राजकपूर राजपूत
इन्हें भी पढ़ें 👉 राजनीति क्या है

0 टिप्पणियाँ