सच और झूठ का अंतर: सोशल मीडिया और समाज की कड़वी सच्चाई | हिंदी कविता Poetry on Social Media आज के समय में इंसान के पास जानकारी तो बहुत है, लेकिन समझ कम होती जा रही है।
सोशल मीडिया ने हमें जोड़ने के बजाय कई बार भ्रमित और दिशाहीन बना दिया है।
यह कविता उसी कड़वी सच्चाई को उजागर करती है—जहाँ लोग तर्क तो बहुत देते हैं, लेकिन सच्चाई से दूर होते जा रहे हैं !
सच और झूठ का अंतर: सोशल मीडिया और समाज की कड़वी सच्चाई | हिंदी कविता Poetry on Social Media
अंतर कर नहीं पाते
सच और झूठ में
निर्धारित नहीं है
समझ की सीमा
कभी भी मुंह खोल जाते हैं
कुछ भी बोल जाते हैं
उद्दंडतापूर्वक हठ है
अपनी बातों को
मनवाने के लिए
कई तर्क हैं
जिसकी दिशा ही नहीं है
कहां जाकर रूकेगी
कहां जाकर झुकेगी
लोग अपने मतलब में
इतने गिर गए हैं
अपनी सीमा भूल गए हैं !!!!
लोगों के फुर्सत के पल
आज और कल
बीत रहे हैं , सोशल मीडिया पर
जहां बीत रहा समय
आराम से सफल
मनोरंजन के बहाने
सींच रहे हैं दिमाग को
अनजाने में
ऊल-जुलूल, फालतू ज्ञान से
भ्रामक प्रचार विचार से
दिशाहीन !!!
स्टेटस लगाकर
अपनी खुशी बताई
मगर मिलने कभी घर नहीं आई
उसके रिश्ते वहीं तक बंधे हैं
फारवर्ड किया ज्ञान
बिल्कुल सधे हैं
सब दूसरों के लिए
भले ही वह गधे हैं !!!
इन्हें भी पढ़ें 👉 नाम, पहचान छुपाना
.jpg)
0 टिप्पणियाँ