तेरी यादों की कविताएं — भावपूर्ण हिंदी कविता love poem in hindi
यादें केवल अतीत नहीं, बल्कि हमारी भावनाओं और संवेदनाओं की धरोहर हैं। यह कविता दिखाती है कि कैसे यादें कविताओं के रूप में जीवित रहती हैं और दिल को सुकून देती हैं।
तेरी यादों की कविताएं (कविता)
मेरी सारी कविताएं
तेरी यादों को समेटने का प्रयास हैं।
जिंदगी मेरी बेहतर नहीं,
तेरी यादों में सुकून है—
ऐसा मेरा कयास है।
कभी बरसेंगे भी रे! बादल,
सिर्फ़ यही तुझसे मेरी आस है।
बस कुछ बूंदों की जरूरत है ज़मीं को,
महक जाएगी धरती—यही तो प्यास है।
मेरी कविता,
मेरी सारी कविताएं,
उनकी यादों की हैं,
जिसमें रचा-बसा है मेरा मन,
जो भीड़ से अलग करता है,
तेरी यादों को संभालने।
कागज़ उठाकर,
कलम लिखने लगता है—
कविताएं,
तेरी यादों की।
उसने छोड़ दिया मेरा साथ,
लेकिन मेरी कविताओं में रहा साथ।
मेरी भावनाओं ने हमेशा सींचा,
सदा देने के लिए।
उसने छोड़ा, तभी प्रेम रहा,
यही सोच कर कि,
उसकी तो मुझे चाहिए।
कविता का अर्थ
यह कविता प्रेम और यादों की गहराई को दर्शाती है। यह बताती है कि यादें हमारी भावनाओं और संवेदनाओं का आधार होती हैं, और कविताओं के माध्यम से वे जीवन में सजीव रहती हैं।
जीवन और प्रेम का संदेश
यादें हमारी भावनाओं और संवेदनाओं का आधार हैं।
कविताएँ उन यादों को सजीव रखने और भावनाओं को व्यक्त करने का माध्यम हैं।
प्रेम केवल साथ रहने में नहीं, बल्कि यादों और एहसासों में भी जीवित रहता है।
अंत में निष्कर्ष
“तेरी यादों की कविताएं” केवल एक कविता नहीं, बल्कि प्रेम और यादों की गहराई को समझने का माध्यम है। यह हमें याद दिलाती है कि हमारी भावनाएँ और यादें हमेशा हमारे साथ रहती हैं, और उन्हें शब्दों में ढालना जीवन को और खूबसूरत बनाता है।
👉 ऐसी ही और रोमांटिक और भावपूर्ण हिंदी कविताओं के लिए ब्लॉग को पढ़ें।
-राजकपूर राजपूत राज
इन्हें भी पढ़ें 👉 एक काल की खामोशी कहानी हिंदी

0 टिप्पणियाँ