🌸 प्रेम और उदासी – हिंदी कविता Love and Sadness – Hindi Poem 🌸
कभी-कभी जीवन में हम ऐसे प्रेम और रिश्तों का अनुभव करते हैं, जहां दिल उदास होता है और भावनाएँ अधूरी रह जाती हैं।
यह कविता उसी अनुभव को व्यक्त करती है—मौन और चुप रहकर, बिना मांगे, बिना अपेक्षा के सच्चे प्रेम की संवेदनाओं को समझने की कहानी।
✨ कविता: प्रेम और उदासी ✨
बात नहीं करते मुझसे,
दिल उदास है तुझसे।
मेरी उदासी टूट जाती
जब बात होती है तुझसे! 💔
तुम रूठ सकते हो,
मैं मनाऊंगा।
लेकिन जब तुम उदास हो जाओगे,
मैं हार जाऊंगा! 🌿
किसी के कहने से
विचार निर्माण करना,
मतलब तुम्हें कोई चला रहा है! ⚡
मैं प्रेम को मांग न सका,
उदास रहा जीवन भर।
वो समझ न सका।
मैं जानता था,
बिना मांगे मिल जाना
बेहतर है।
प्रेम के उदाहरण में,
मांगना,
ध्यान दिलाना है।
और ध्यान आने के बाद
ज्ञान आता है—
उपेक्षित होने का बेहतर उदाहरण है!
लज्जित तो उस समय हुआ,
जिसे अपना समझा।
उसने कभी अपना न समझा।
उसकी प्राथमिकता तो फ़ोन की एक घंटी थी,
मेरी बात चल रही थी,
और बिना बताएं चली गई।
उसने छुपाई उन बातों को,
प्राथमिक अपनेपन को।
मेरी बातें सबको खबर थीं,
उनके अपने से हम परिचित नहीं! 💔
🌟 और अंत में कविता 🌟
यह कविता यह दर्शाती है कि सच्चा प्रेम कभी मांगने या ज़बरदस्ती दिखाने से नहीं मिलता।
प्रेम का अनुभव ध्यान और समझ से आता है, और कभी-कभी उपेक्षित रहना भी एक सीख है।
सच्चा प्रेम वही है जो मन से महसूस किया जाए, बिना अपेक्षा और बिना दबाव के।
इन्हें भी पढ़ें 👉 भूलने की आदत कविता हिन्दी
0 टिप्पणियाँ