मोहब्बत का दर्द – हिंदी कविता The Pain of Love – Hindi Poem
मोहब्बत एक ऐसा एहसास है जो जीवन को सुंदर बनाता है, लेकिन जब यह एकतरफा या बेवफा हो, तो दर्द भी उतना ही गहरा होता है।
यह कविता उन जज़्बातों और भावनाओं को उजागर करती है जो प्यार के साथ जुड़ा दर्द, भरोसा और अहसास उत्पन्न करते हैं।
✨ कविता: मोहब्बत का दर्द ✨
किसे पता था मोहब्बत में इतना दर्द है, 💔
वो बेवफा है फिर क्यों मेरे सीने में दर्द है? 💌
मोहब्बत मिटती नहीं है एक बार हो जाने के बाद,
वो बेवफा है जान के, जीता हूँ कैसा प्यार का दर्द है। 🌹
प्यार तो था मगर एतबार नहीं,
इतने वादे किए, एतबार नहीं।
या तो वो समझता नहीं प्यार को,
किसी जज़्बात को। 💭
इतनी जल्दी में रहते हैं,
ठहर कर महसूस करने को तैयार नहीं।
जीने के लिए अनुभूति चाहिए,
दौड़-धूप से मुक्ति चाहिए। 🌿
वो आकर बैठ जाता है बेशक,
मगर सुहानी शाम का अहसास नहीं।
वो जी रहा है जैसे जीना नहीं चाहिए,
अपने ख्यालों की दौड़,
मंज़िल कहां, सफ़र कहां – एतबार नहीं!
प्यार का एकतरफा होना,
अहसास का एकतरफा होना।
भीतर का प्रेम उमड़ता है जिस पर,
वहीं पर प्रेम होना चाहिए।
अब किसी को समझाएं?
अपने ही प्यार पर रोना है। 😔
ज़रूरी नहीं कि उसको भी अहसास हो,
दिल के जज़्बातों का सम्मान हो। 💔
मरोगे अपने ही भीतर के प्यार से,
भीतर ही भीतर जलन होना है। 🔥
0 टिप्पणियाँ