तेरे सिवा कुछ नहीं — प्रेम और सुकून पर हिंदी कविता romantic hindi poetry

तेरे सिवा कुछ नहीं — प्रेम और सुकून पर हिंदी कविता romantic hindi poetry


प्रेम केवल भावनाओं का अनुभव नहीं, बल्कि बेचैनी और सुकून का मिश्रण भी है। यह कविता दर्शाती है कि कैसे सच्चा इश्क़ व्यक्ति को अशांत बनाता है, फिर भी उसमें एक अनजाना सुकून छिपा होता है।

 तेरे सिवा कुछ नहीं (कविता)


इश्क़ की कहानियों में
तेरे सिवा कुछ नहीं।
इश्क़ में दर्द है
तेरे ख्यालों के सिवा कुछ नहीं।
मौसम बदलते रहे,
लेकिन दिल को आराम नहीं।
नहीं बहलता है दिल मेरा
तेरे सिवा कुछ नहीं।
ये नज़ारे मुझे क्यों फीके-फीके लगते हैं?
तुम आओ मेरी जिंदगी में,
तेरे सिवा कुछ नहीं।


मैं अशांत हूं,

फिर भी लगता है,
मैं शांत हूं।
तेरी ओर देखना,
मुझे स्वीकारने की उम्मीद है।
मुझे लगता है,
मैं बेचैन हूं,
मैं अशांत हूं,
फिर भी लगता है,
मैं शांत हूं।
तुम्हारे शब्द में अपनापन ढूंढता हूं,
मेरी अहमियत, मेरी पहचान ढूंढता हूं।
देकर हाथ तेरा,
जब मैं स्पर्श पाता हूं,
मैं शांत हूं।
कितना देखा,
कितना ढूंढा,
एक झलक पाने को।
तुम आंख-मिचौली खेलते हो,
मुझे आज़माने को।
रहो मेरे आस-पास,
सुकून बहुत पाता हूं।
मैं अशांत हूं,
फिर भी लगता है,
मैं शांत हूं।
romantic-hindi-poetry



 कविता का अर्थ 


यह कविता इश्क़ की गहराई, बेचैनी और सुकून को उजागर करती है। यह दर्शाती है कि सच्चा प्रेम केवल नज़रों या शब्दों में नहीं, बल्कि अहसास और अनुभव में भी जीवित रहता है।

जीवन और प्रेम का संदेश


प्रेम व्यक्ति को कभी-कभी अशांत करता है, लेकिन वही सुकून का स्रोत भी बनता है।
सच्चा इश्क़ अहसासों और छोटे अनुभवों में छिपा होता है।
प्रेम में मिलने वाला सुकून बाहरी दुनिया की परवाह किए बिना महसूस किया जाता है।

और अंत में कविता 


“तेरे सिवा कुछ नहीं” केवल एक कविता नहीं, बल्कि इश्क़ और सुकून की भावनाओं को समझने का माध्यम है। यह हमें याद दिलाती है कि प्रेम में अशांति और सुकून दोनों ही अनुभव का हिस्सा हैं।
👉 ऐसी ही और रोमांटिक और भावपूर्ण हिंदी कविताओं के लिए ब्लॉग को पढ़ें। धन्यवाद 👏 


---राजकपूर राजपूत''राज''

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ