तेरे नाम के चर्चे | इश्क़, याद और दिल की दुनिया पर हिंदी कविता ishq ki duniya hindi gazal
प्रेम केवल दो लोगों के बीच का संबंध नहीं होता, बल्कि वह मन की ऐसी अवस्था है जो व्यक्ति के सोचने, महसूस करने और जीने के तरीके को बदल देती है। जब किसी का नाम दिल में बस जाता है, तो दुनिया की हर बात उसी से जुड़ती हुई प्रतीत होती है। लोग समझाते हैं, तर्क देते हैं, मगर दिल अपनी ही राह चुनता है। प्रस्तुत कविता उसी प्रेम, स्मृति और समर्पण की भावनाओं को व्यक्त करती है, जहाँ इश्क़ जीवन का केंद्र बन जाता है।
तेरे नाम के चर्चे गजल
तरह-तरह के चर्चे हैं अब तेरे नाम के,
इश्क़ में बचे नहीं हम किसी काम के।
बैठने-उठने में ये दुनिया छोटी पड़ गई है,
शक भरी निगाहें उठती हैं तेरे नाम के।
समझाते हैं लोग मुझे बार-बार आकर,
दिल की दुनिया नहीं चलती दिमाग़ के।
कहते हैं इश्क़ में डूबे लोग सँभल जाते हैं,
अपनी तो ज़िंदगी है बस तेरे नाम के।
थके-थके चलते हैं आजकल सभी,
इश्क़ बिना ये होशियारी किस काम के।
तेरी यादों का उजाला साथ रहता है,
वरना दिन भी लगते हैं अधूरी शाम के।
लोग हिसाब रखते हैं लाभ और नुकसान का,
हम तो मुसाफ़िर हैं दिल के पैग़ाम के।
जो मोहब्बत में खोकर भी मुस्कुरा जाए,
वही असली हक़दार है इश्क़ के मुकाम के।
और अंत में गजल
प्रेम का मूल्य तर्कों से नहीं आँका जा सकता। यह वह अनुभूति है जो जीवन को केवल आसान नहीं, बल्कि अर्थपूर्ण भी बनाती है। इश्क़ में खोना कभी-कभी स्वयं को पा लेने जैसा होता है।
इन्हें भी पढ़ें 👉 मोहब्बत और शिकायत कविता
_____राजकपूर राजपूत "'राज'"

0 टिप्पणियाँ