सर्वश्रेष्ठ सुविचार हिंदी में-best-thought-of-hindi

विचार का निर्माण किसी के कहने से नहीं होता है । वह तो अनुभव का संग्रहण है । जहां से मिलता है, इक्ट्ठा होने लगते हैं । विचार दो तरह से हमारे चेतना में समाहित होते हैं । अकेले में या फिर भीड़ से । अकेले के विचार स्वतंत्र सोच है । जबकि भी अनुकरण से । अकेले में आत्म मंथन का समय मिलता है । भीड़ एक उदाहरण है । जिसके सही गलत आचरण हमारे व्यक्तिगत विचार जो मेल खाते हैं । वहीं शामिल हो जाते हैं । हालांकि की दोनों परिस्थितियों में आत्म स्वीकृति आवश्यक है  । आत्म स्वीकृति के बाद ही विचार व्यवहारिक रूप में प्रदर्शित होते हैं । जिससे व्यक्तित्व की पहचान होती है । 

सर्वश्रेष्ठ सुविचार हिंदी में


 - जो दूसरों को खुश करने की कोशिश सदा करते हैं । वो कभी अपनी जिंदगी में खुश हो नहीं सकते हैं । 

- व्यर्थ में दूसरों को दिया गया समय,, स्वयं के अच्छे समय को नष्ट कर देता है । 

- जो जिस पर निर्भर है ।उसका मुंह ताकता है । वे कभी स्वतंत्र नहीं होते हैं । उसमें आत्मविश्वास की कमी होती है । 

चापलूसों की खुशी इस बात पर निर्भर करती है कि उसके मालिक कब उसकी तारीफ की है । 

- बुद्धिजीवियों का मन कभी शांत नहीं होता है । 

विचार जो आदमी को आदमी बनाएं 

- सच्ची खुशी,, निश्चितता है । 

- बेहतर निर्णय,, बेहतर समझ की देन है । 

- मन तब शांत होता है ।जब किसी संशय का जवाब मिल जाता है । 

- जीने के कई बहाने है । लेकिन इंसान पूरी जिंदगी किसी बहाने पर नहीं टिकता है । 

- जो मतलब निकालना जानते हैं । सबको खुश रखना भी जानते हैं । जब तक उसकी होशियारी को न समझा जाय ।

_इस जमाने में अच्छी बातें केवल बहलाव के लिए है । लोग बहलाते हैं अपने मतलब के लिए । ऐसे में अच्छी बातें केवल एक छलावा का साधन मात्र है । 


- जब लोग का मतलब आता है । यदि उसकी प्राप्ति के साथ, या उस और प्रयास में जिसे शामिल कर लेता है । वहीं प्रेम है और जिसे भूल जाते हैं । वे जबरदस्ती के रिश्ते हैं । 

- जिन रिश्तों ने मतलब का टकराव या चुनाव करने का समय नहीं आया है । तब तक मीठा होता है । जैसे ही मतलब या स्व हित की बातें आएं तो परख हो जाती है । 

इन्हें भी पढ़ें 👉शहर कमाने क्या आएं 

नज़रिया - सुविचार 

 -rajkapur rajput

best-thought-of-hindi


Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ