कवि ढूंढ लेता है

poet-life-in-poetry-literature-life

 कवि ढूंढ लेता है

किसी वस्तु का सौंदर्य

उसके भीतरी कक्ष के भाव

जिसमें प्राण बसते हैं

जो उसके आनंद का कारण बनते हैं

कवि ढूंढ लेता है

अंतर्मन की ध्वनि

व्योम और अवनि

जहां जीवन बसता है

फूल हंसता है

कवि ढूंढ लेता है

सुनापन की बातें

उसकी आहटें

और इसी नीरसता से

जीने की राहें

कवि ढूंढ लेता है

अपनी कल्पनाओं से

जीवन का सार

अपना प्यार और संसार !!!!!

poet-life-in-poetry-literature-life

भले ही कविता लिखी जाती है

अच्छी बातों के लिए

और पढ़ी जाती है

वाह-वाह करने के लिए

कुछ मनोरंजन के लिए

माइंड सेट करके

बैठ जाते हैं

पसंद आए या ना आए

लेकिन वाह-वाह कर देंगे

ताकि मान रखा जाय

किसी कवि का सम्मान रखा जाय  !!!


कहीं और दिल्लगी हो

लेकिन कहीं और उपस्थिति ज़रुरी हो

मन रखा जाता है

ताकि ठेस न पहुंचे

सामने वाले का !!!

चालाकियों से भरा दिल

वक्त आने पर

अपने इरादे स्पष्ट करेंगे

तब तक

मतलब से बातें करेंगे !!!


आजकल कवि ढूंढ लेता है

अपनी प्रसिद्धि

किसके बारे में

लिखना है

किसके बारे में नहीं

सियासत अच्छी तरह से

समझते हैं

कवि आजकल ऐसे हैं !!!!

इन्हें भी पढ़ें 👉 अहंकार का स्वरूप 

poet-life-in-poetry-literature-life