तुम मेरे जैसे होते — हिंदी कविता Tum-mere-jaise-ban-jate-gazal-prem-ki-hindi

तुम मेरे जैसे होते — हिंदी कविता Tum-mere-jaise-ban-jate-gazal-prem-ki-hindi

यह कविता प्रेम और समझ की गहराई को व्यक्त करती है। यह बताती है कि अगर हम अपने साथी की भावनाओं को समझ पाते, तो जीवन और संबंध अधिक सुकूनपूर्ण और स्पष्ट होते।


 तुम मेरे जैसे होते (कविता)

तुम मेरे जैसे बन जाते,

तो मेरे हालात समझ जाते।

कहना न पड़ता दर्द कभी,

मेरा चेहरा देख समझ जाते।

यूं आईना उदास न होता,

यदि मन का श्रृंगार समझ जाते।

तुम्हें देख के क्यों ऐसा लगता है,

तुम मिल जाते, जिंदगी समझ जाते।

न मैं उदास होता, न तड़पता मैं,

काश! मेरा प्यार समझ जाते।

इतना ही बस चाहा है तुझे,

तुम मेरे प्यार को समझ जाते।

उसने बातें कुछ ज्यादा,

इसलिए उसके इरादे समझ जाते।

हालात क्या हैं मेरी,

कहना न पड़ता अगर तुम समझ जाते।

उसकी आलोचनाओं में नफ़रत है,

अपनाने की जरूरत नहीं है,

गर तुम समझ जाते।

गलतियाँ निकालने में उसे मज़ा आता है,

अपनी गलतियाँ जानते तो समझ जाते।

तुम मेरे जैसे बन जाते,

अगर तुम समझ पाते,

जिंदगी सुकून से गुजरती,

अगर तुम मेरे पास आ जाते।

मेरे हालातों पे हंसने वाले,

इश्क़ कहां करने वाले?

इश्क़ को महसूस नहीं कर सकते,

चालाकी से जीने वाले,

अभी मौके की ताक में हैं,

घात लगाकर मारने वाले।

अभी इश्क़ नहीं हुआ है,

इसलिए मुझे कहां छुवा है?

जिस दिन होगा इश्क़ तुम्हें,

मेरा दर्द तेरा हुआ है।

कविता का अर्थ 

यह कविता प्रेम, समझ और संवेदनशीलता की गहराई को दर्शाती है। यह बताती है कि जीवन में अगर साथी एक-दूसरे की भावनाओं को समझते, तो संबंध और अनुभव अधिक सुकूनपूर्ण और स्थायी होते।

 जीवन और संदेश

प्रेम में समझ और संवेदनशीलता सबसे महत्वपूर्ण है।

साथी की भावनाओं को समझना संबंधों को मजबूत बनाता है।

इश्क़ और सच्चा प्यार केवल महसूस और समझने से ही स्थायी होता है।

निष्कर्ष

“तुम मेरे जैसे होते” केवल एक कविता नहीं, बल्कि प्रेम और समझ की गहराई को समझने का माध्यम है। यह हमें याद दिलाती है कि सच्चा प्यार और सुकून तब आता है, जब हम अपने साथी के अहसास और भावनाओं को समझते हैं।

👉 ऐसी ही और भावपूर्ण और प्रेरणादायक हिंदी कविताओं के लिए ब्लॉग को पढ़ें। धन्यवाद 👏 

-राजकपूर राजपूत राज 

इन्हें भी पढ़ें 👉 बुजुर्ग आदमी की मुश्किलें 



Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ