आधुनिकता नाम की कोई चीज नहीं है - कविता modernity-meaning-and-definition-poetry-meregeet-literature-life

 आधुनिकता नाम की

modernity-meaning-and-definition-poetry-meregeet-literature-life 

कोई चीज नहीं है
बस विचार बदले हैं
नीयत बदली है
लोग सभ्य होने का ढोंग करते हैं
कुछ अच्छे कपड़े पहन कर
बातों में मीठापन लाकर
अलग होने का प्रयास है
अपने समाज से
व्यक्तिवादी जीवन जीने के लिए
जहां चलाया जा सके ,मनमर्जी
गढ़ी जाएगी परिभाषाएं
सुविधा के हिसाब से  !!!

आधुनिक होने का ढोंग 
 

आधुनिक होने का ढोंग है
सबका ख्याल हो
सम्मान हो
स्वतन्त्र हो
लोगों ने इसे इस तरह लिया
स्वयं के लिए ही
अपना लिया !!!

व्यक्तिगत जीवन की प्राथमिकता
खत्म होगी सामाजिकता
हस्तक्षेप न करें कोई
खत्म होगी नैतिकता
बंधन अब सुहाते नहीं
शर्तों की जिंदगी
समझौतों का रिश्ता
अच्छा लगता है
ऐसी समझदारी में
आज बने कल टूटे
ऐसे - ऐसे रिश्ता !!!

आधुनिकता नाम की कोई चीज नहीं है
बस अपने व्यक्तिगत जीवन को ज्यादा महत्व दो
मुर्खों की तरह
बहस करो
जिसमें सियासत हो
ग़लत को सही
सही को ग़लत
चालाकियों का नाम
आधुनिकता है !!!!

उसने बदला 
हर वो चीजें 
जो पिता की निशानी थी 
जैसे उसके पिता 
अपने पिता को 
साथ रखा 
उसने नहीं रखा 
आधुनिक सोच ने 
अनाथालय बना दिया 
या फिर वृद्धाश्रम 
जहां भेज दिए 
उपयोगिता की कमी देखकर 
पहले के दादा 
अपने पोतो को 
खेलाते थे 
अब एक नौकरानी है 
पैसे है बहुत 
लेकिन प्यार नहीं 
प्यार के लिए समय नहीं !!!!

वो आधुनिक हुए 
ज्ञान से परिपूर्ण 
तर्कशील 
मगर उसके तर्क में कमियां थीं 
उसने खुद को पीड़ित दिखाया 
दिखाया तो ठीक है 
मगर इस तरह से 
दूसरे जात वाले 
आज भी शोषण करते हैं 
इस तरह बहलाते हैं 
अपनी जात को 
नफरतों से बांधा 
अपने समाज को 
एक दूसरे से नफ़रत करना 
सिखाया 
और स्वयं कितने लोगों पर 
फर्जी केश दर्ज करवाया है 
नहीं बताया !!!!

-राजकपूर राजपूत

इन्हें भी पढ़ें 👉 छुट्टी का दिन 
modernity-meaning-and-definition-poetry-meregeet-literature-life
modernity-meaning-and-definition-poetry-meregeet-literature-life



Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ