रिश्ते भावनाओं की समझ से बनते हैं - कविता Relationships-are-made-with-the-understanding-of-feelings-Poetry-in-Hindi

Relationships-are-made-with-the-understanding-of-feelings-Poetry-in-Hindi रिश्तों का कद्र करने से रिश्ते चलते हैं । आपसी समझ, प्यार, सम्मान से मजबूत होते हैं । रिश्ते निभाने के लिए हमेशा एक पक्ष को थोड़ा सा झुकना पड़ता है । कम-से-कम रिश्तों को जिंदा रखने के लिए । फिर भी इतना ख्याल नहीं रख पाने वाले रिश्ते को तोड़ डालते हैं । समझदारी ही मूल जड़ है । फिर भी आजकल के लोग अपने मतलब के लिए रिश्तों में चालाकियां करते हैं । जिससे रिश्ते आज कमजोर हो गए हैं । पढ़िए इसी विषय पर कविता 👇 

Relationships-are-made-with-the-understanding-of-feelings-Poetry-in-Hindi

 रिश्ते भावनाओं की

समझ से बनते हैं
रिश्ते भावनाओं के
कद्र से बनते हैं
रिश्ते आंखों को
पढ़ने से बनते हैं
और वहीं रिश्ते टिकते हैं
जो एक दुजे को पढ़ते हैं 
वर्ना इस जमाने में तो
मतलब सब पढ़ते हैं
खोखलापन गढ़ते हैं
दिमाग से छल प्रपंच
यहां सब रचते हैं !!!



मैंने कविता पढ़ी

यह महसूस करने के लिए
सुकून मिलेगा
लेकिन एजेंडा धारियों ने
यहां भी बहलाने के लिए
रची गई कविता
असहज करने के लिए
मैंने महापुरूषों का चरित्र पढ़ा
उसके चरित्र से प्रेरणा के लिए
लेकिन यहां भी एजेंडा धारियों ने
चुरा लिया
कुछ विचार
अपने विचारों को स्थापित करने के लिए
जिससे महापुरुष का चरित्र अपमानित हुआ
ऐसे एजेंडा धारियों के लिए !!!

जब तुम मुझे समझकर
इग्नोर किया
मैं समझ गया
तुम जीना नहीं चाहते मेरे साथ
विचार अलग-अलग है
कभी मिल नहीं पाएंगे
फिर भी तुम जुड़े हुए हो
कुछ मतलब बाकी है
अभी भी
तेरा !!!!

हम एक विचार हो जाएंगे
तब मिल पाएंगे
समझ नहीं अलग होगी
मुसीबत कुछ भी हो
मोहब्बत होगी !!!

जिसे चाहा
उसने समझने की कोशिश नहीं की
रिश्तों को असमंजस में ला दिया !!!

वक्त बदले नहीं थे
तुम बदल गए हो
वक्त को बदनाम करके
क्या तुम बच गए हो !!!

जब किसी की खुशी में
खुशी ढूंढने लगते हो
और खुद को नहीं पाते हो
एकतरफा प्रेम है
जिसे अकेले चलाते हो !!!!


अभी खुश हैं
जो उनके मनमाफिक किया हूं
लेकिन दुखी हो जाएगा
जो अपने मनमाफिक करूंगा
शर्त देखो
एकतरफा प्रेम
कबूल है उसे !!!!

इन्हें भी पढ़ें 👉 सुन्दरता और नजरिया 
Relationships-are-made-with-the-understanding-of-feelings-Poetry-in-Hindi


Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ