प्रेम अनुमति माँगता है: आँखों की भाषा और सच्चे प्यार की कोमल अभिव्यक्ति | हिंदी कविता love-a-feeling poetry प्रेम कभी आदेश नहीं देता—वह हमेशा अनुमति माँगता है।
वह आँखों से शुरू होता है, संकोच में पलता है, और स्वीकार में पूर्ण होता है।
यह कविता उसी मासूम और सच्चे प्रेम की कहानी है, जहाँ दिल धीरे-धीरे अपनी जगह बनाता है
।
प्रेम अनुमति माँगता है: आँखों की भाषा और सच्चे प्यार की कोमल अभिव्यक्ति | हिंदी कविता love-a-feeling poetry
प्रेम अनुमति माँगता है
आँखों से जाहिर होकर,
बार-बार निहारकर,
तुम्हारे दिल को टटोलता है—
प्रेम अनुमति माँगता है।
अपने अंतिम संकोच से,
अपने ही संशय से,
तेरे हृदय में
अपना स्थान खोजता है—
प्रेम अनुमति माँगता है।
आँखों से दिल की बात हो जाए,
मैं इज़हार करूँ—
तू स्वीकार कर जाए।
एकरूपता हो ऐसी,
जैसे अर्धनारीश्वर हो,
वैसा ही समागम चाहता है—
प्रेम अनुमति माँगता है।
प्रेम में अनुमति मांगता है
जैसे बच्चा दूलार मांगता है
ठोकरें मिले चाहें कितने भी
सफ़र में तेरा साथ चाहता है
न कोई जोर जबरदस्ती चाहिए
समानता का प्यार मांगता है
तुम समझो मेरे जज्बातों को
तुझे पाने के लिए इंतजार मांगता है !!!!
प्रेम अनुमति माँगता है: आँखों की भाषा और सच्चे प्यार की कोमल अभिव्यक्ति | हिंदी कविता love-a-feeling poetry
यह कविता प्रेम की उस कोमल अवस्था को दर्शाती है जहाँ:
👉 प्रेम सीधे नहीं बोलता, बल्कि संकेत देता है
👉 आँखें दिल की भाषा बन जाती हैं
👉 संकोच और संशय के बीच भी प्रेम अपना रास्ता ढूँढता है
“अर्धनारीश्वर” यहाँ प्रतीक है—
👉 दो आत्माओं के पूर्ण मिलन का
🔥 मुख्य संदेश
सच्चा प्रेम कभी थोपता नहीं, स्वीकार चाहता है
आँखें सबसे सच्चा इज़हार करती हैं
प्रेम में संकोच भी एक सुंदर भावना है
मिलन तब ही पूर्ण होता है जब दोनों सहमत हों
इन्हें भी पढ़ें 👉 जमाने की बातों पे दिल टूट जाता है

0 टिप्पणियाँ