कब आसानी से होता है कविता ghazal hindi inspirational

कब आसानी से होता है कविता

 कब आसानी से होता है

जीना हर हाल में होता है

रहे साथ मगर समझे नहीं

वहॉं रहना कठिन होता है

उसकी मुस्कराहट बनावटी है

दिल में इरादा छुपा होता है 

उलझन को सुलझाओ हॅंस के

यही जीवन का अर्थ होता है

मैं चलूं और तुम न आओ

ऐसे में कहां सफर होता है

जीवन एक तमाशा है

कभी हंसना कभी रोना होता है

उसके शब्दों के कई अर्थ होता है 

दोगलापन में ऐसा होता है

चलते रहेंगे मंजिल की ओर

देखना सफ़र कब तय होता है

इतने दिनों तक साथ रहे फिर भी

प्यार में धोखा होता है

चालाकियां उसको भाती है

अच्छा दीवाना कहां होता है।

रुठ कर मान गए

प्यार में ऐसा होता है

कभी हारा कभी जीता

जीवन में ऐसा होता है !!!

ghazal hindi inspirational

मुश्किलें तुम्हारी साहस को पहचानेंगी

और साहस तुम्हारे अपने को

धीरे-धीरे लड़ना जीत जाओगे

मुश्किलों से

अपनों से !!!


उम्र सीखा देती है

अपने/पराएं लोगों की पहचान

जो साथ देते हैं

साथ चलते हैं

रहते हैं

सदा साथ

वहीं लोग छूटते हैं

जो कभी नहीं थे साथ

दिल से !!!!

ghazal-hindi-inspirational


इन्हें भी पढ़ें 👉 सत्य को हारते देखा है कविता 

---राजकपूर राजपूत 



Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ