ख्वाहिश हर किसी की होती है । होनी भी चाहिए । ख्वाहिश है तो जीवन है । इसके बिना जीवन की तलाश, संघर्ष, प्रयास सब कुछ समाप्त हो जाते हैं । आदमी क्षमतावान हो या निर्बल सभी ख्वाहिशों की पुर्ति में लगे हुए हैं । जो सक्षम है वह इसे आसानी से पूरा करता है लेकिन जिसको जद्दोजहद करना पड़ता है, वह तो हमेशा इसे बुनते,सजाते रहते हैं । बस उसकी कोशिश होती है कि इसे पाया जा । पढ़िए ख्वाहिश पर बेहतरीन कविता हिन्दी 👇
ख्वाहिश वो पिंजरा है
जिसके सहारे आदमी जिंदा है
हम कब के मर जाते तेरे बिन
तेरी एक झलक के खातिर जिंदा है
हम भी उड़ जाते ऊंचे आसमानों में
मगर तेरे पिंजरे में बंद परिंदा है
तुझे पाने की कोशिश बहुत की
इसलिए किस्मत मेरी मुझसे शर्मिन्दा है !!!
देखना चाहते हो तो
बहुत कुछ देख सकते हो
घर के आंगन लगे तुलसी का पौधा
रोज़ घर में फुदकने वाली चिड़िया
तुम देख सकते हो
मां की गोल - गोल रोटी
बाप का चेहरा
घर के आंगन में सर पर हाथ धरे बैठे हुए
तुम देख सकते हो
पेड़ों की हरियाली
बादलों का बनना, टुटना, बरसना
छू सकते हो तुम
बारिश की बूंदों को
हवा की थपकियों को
लेकिन तुम देखते हो
पैसा
इसलिए अनदेखा कर जाते हो
जरुरी रिश्तों को !!!
तेरी ख्वाहिश
तुझे दूर कर देगा
तेरे अपनों से
इसलिए
ख्वाहिशों में शामिल
अपने को !!!
इन्हें भी पढ़ें 👉 व्यक्तिवादी और सामाजिक जीवन लेख
0 टिप्पणियाँ