आत्मविश्वास और प्रेरणा —कुछ सही कुछ गलत -हिंदी प्रेरणादायक कविता Self-Confidence-Hindi-Poem
यह कविता हमें याद दिलाती है कि जीवन में सफलता केवल प्रयास, धैर्य और आत्मविश्वास से ही संभव है। दूसरों की बातें हमें रोक नहीं सकतीं, और अपने काम और सपनों से प्यार करना सबसे बड़ी प्रेरणा है। वहीं कुछ लोग सफलता को किसी भी हद तक गिर कर भी पाना चाहता है । जिससे वास्तविक सफलता नहीं कहा जा सकता है । धोखा, विश्वासघात, कायरता, दोगलेपन से सफलता को दुषित कर रहे हैं । जिसके कारण आदमी अपने व्यवहार और कर्म से सम्मान नहीं पा रहे हैं । पढ़िए इसी पर कविता हिन्दी 👇
आत्मविश्वास और प्रेरणा (कविता)
अपने काम से प्यार करो,
खुद पर भरोसा रखो।
जब अपनी धुन में मस्त हो,
ऐरे-गैरे की बातों को बेकार करो।
खुद जैसी ये दुनिया नहीं,
जिंदगी अपनी है, इसे दुलार करो।
दीवानगी की हद से गुजर जाओ,
अपना दिल और बेकरार करो।
दुनिया झुकेगी, तुम याद रखना,
अपनी कोशिशों को धार करो।
नहीं जगाते कोई चिड़ियों को,
प्रेरित हैं अपने सपनों से
जो जागते सदा खुशियों से
अपने कई अरमानों से
उनकी तलाश में उड़ान है,
बस ढूंढने का अरमान है।
भटक रहे हैं इधर-उधर,
दाना मिलें जिधर।
जो तलाशते हैं, वे पाते हैं,
लौट कर चिड़ियां मधुर गीत गाती हैं।
खुशियों से बीते जीवन अपना,
मेहनत सफल हो जब विश्वास अपना।
कायर भी बहादुर कहलाएं,
पृथ्वीराज चौहान ने केवल मार भगाई।
बंदी बनना पड़ा उसको,
निरह कहकर दया किया जिसको।
कायरता में भी बहादुरी देखी,
सफल हुआ तो तारीफ़ देखी।
अच्छा कौन, बुरा कौन, समझते सभी थे,
दया की कीमत बंदी होना, पछताते सभी थे।
कायरता को बहादुरी में बदला,
जो हार को जीत में बदलता है।
कुछ लोग आज ऐसे ही बन गए हैं,
सफल होना ही मायने है,
बाक़ी सब सिद्धांत छोड़ गए हैं।
कविता का भावार्थ
यह कविता आत्मविश्वास, मेहनत और संघर्ष में सफलता पाने की प्रेरणा देती है। यह बताती है कि किसी की आलोचना या परिस्थितियाँ हमें रोक नहीं सकतीं। लेकिन ध्यान भी रखना चाहिए कि सफलता में ईमानदारी होनी चाहिए । किसी को धोखा देकर सफलता लेना, गिरे हुए इंसानों का काम है ।
जीवन और संदेश
-अपने काम से प्यार करें और खुद पर भरोसा रखें।
-दूसरों की बातों से प्रभावित न हों।
-मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास से सफलता पाई जा सकती है।
-हार को जीत में बदलने की क्षमता हमेशा बनाए रखें। लेकिन ध्यान भी रखना चाहिए कि सफलता में किसी की हानि नहीं होनी चाहिए । धोखा को सफलता कहना समाज के लिए अभिशाप बन जाता है ।
👉 ऐसी ही और प्रेरणादायक हिंदी कविताओं के लिए ब्लॉग को पढ़ें । धन्यवाद 👏
-राजकपूर राजपूत राज

0 टिप्पणियाँ