जिंदगी — निराशा, आशा और मुस्कान पर प्रेरणादायक हिंदी कविता Motivational, hope and life poetry hind

जिंदगी — निराशा, आशा और मुस्कान पर प्रेरणादायक हिंदी कविता

जिंदगी कभी निराशा और दुख से भरी होती है, तो कभी आशा और खुशियों से। इस कविता में जीवन के उतार-चढ़ाव, संघर्ष और मुस्कान के महत्व को खूबसूरती से दर्शाया गया है। यह हमें सिखाती है कि मुश्किलें चाहे कितनी भी हों, जीवन में हमेशा मुस्कुराने की वजह रहती है।

📖 जिंदगी (कविता)

निराशा के लिए कुछ नहीं है जिंदगी,

आशा के लिए बहुत कुछ है जिंदगी।

लाख कोशिशों के बावजूद

उदासी नहीं टूटी,

नफरतों के साए में फंसी हुई है जिंदगी।

बेशक सवालों के अंबार लगा कर

मुस्कुरा लो,

तर्कों की कसौटी पर

कितनी बची है जिंदगी।

जो जीते हैं,

हर हाल में मुस्कुरा लेते हैं,

मुसीबतों को मोहब्बत से

सुलझा लेती है जिंदगी।


हार जाएँगी जिंदगी,

फिर मुस्कुराएँगी जिंदगी।

ये पतझड़ का दौर है—गुज़र जाएगा,

नए कपोलों पर मुस्कुराएँगी जिंदगी।


जिंदगी उसने देखा नहीं,

जो कभी धूप में खड़ा नहीं।

कुछ लोगों ने सहज रास्ते चुने,

अपनी खुद्दारी के लिए लड़ा नहीं।

बदलती हवाओं के संग

सूखे पत्ते उड़ते रहे,

हरे पत्ते कभी डाल छोड़ा नहीं 

जिंदगी का मज़ा तुम भी लेते, चालाक लोग,

तुम तो कभी ईमान के साथ खड़ा नहीं।

🔍 कविता का अर्थ

यह कविता जीवन में निराशा और आशा के बीच संतुलन को दर्शाती है। यह बताती है कि चाहे मुश्किलें कितनी भी हों, जो व्यक्ति अपने भीतर मुस्कान और प्रेम को बनाए रखता है, वही सच्चा जीवन जीता है।

💡 जीवन का संदेश

जीवन में दुख और निराशा को स्वीकार करें, पर आशा न खोएँ।

कठिनाइयों में मुस्कान बनाए रखना ही असली जीत है।

ईमानदारी और सच्चाई के साथ खड़ा रहना, जीवन को सार्थक बनाता है।

Motivational-hope-and-life-poetry-hind

                                      निष्कर्ष


“जिंदगी — निराशा और आशा” केवल एक कविता नहीं, बल्कि जीवन को समझने की एक दृष्टि है—जो हमें सिखाती है कि मुस्कान और आशा हर कठिनाई का हल है।


👉 ऐसी ही और प्रेरणादायक हिंदी कविताओं के लिए ब्लॉग को पढ़ते रहे- धन्यवाद।

-राजकपूर राजपूत राज 

इन्हें भी पढ़ें 👉 मैं निराशा लिखूंगा तो कविता हिन्दी 




Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ