प्यार — मेरा शहर, मेरा घर: रोमांटिक और भावपूर्ण हिंदी कविता ghazal on love_Hindi

प्यार — मेरा शहर, मेरा घर: रोमांटिक और भावपूर्ण हिंदी कविता ghazal on love_Hindi

प्रेम केवल शब्दों का खेल नहीं, बल्कि एक अहसास है। यह कविता उस प्यार की दुनिया को पेश करती है, जहाँ प्रेम ही हमारा शहर और हमारा घर बन जाता है। चाहे दूरी कितनी भी हो, प्रेम हमेशा दिल को जोड़ता है।

 प्यार — मेरा शहर, मेरा घर (कविता)

प्यार वो शहर है,

जैसे मेरा घर है।

भटक जाता हूँ अक्सर,

कहकर यही सफर है।

तुम चाहो या न चाहो,

लेकिन तेरी खुशी मेरा प्यार है।

और कहां मैं जाऊं अब,

तेरी बाहों में ही मेरा संसार है।

ये जो दुनिया है, बहुत बुरी है,

तू कहीं बिछड़ न जाए—यही डर है।

तुम ऐसे खो गए,

शायद दुनिया के हो गए।

मैं भटकता रहा तेरे इंतज़ार में,

होते-होते बहुत दूर हो गए।

मैं चाहता नहीं था तुझे कभी,

मगर दिल के हाथों मजबूर हो गए।

हर पल, हर ख़्वाब,

तेरी यादों में बसा रहा।

तेरी मुस्कान मेरे दिल का सुकून है,

तेरी नज़रों में ही मेरा आकाश है।

तुम दूर सही,

मगर दिल के बेहद करीब,

इस प्यार में ही मेरा अंबर है,

इस चाहत में ही मेरा सफर है।

जब भी तू पास नहीं होती,

हर गली, हर सड़क,

हर दृश्य मेरे लिए अधूरा लगता है।

लेकिन यही प्यार है,

जो भटकते हुए भी मुझे तुम्हारी ओर खींचता है।

 कविता का अर्थ 

यह कविता प्रेम की कोमलता, इंतजार और भावनाओं की गहराई को दर्शाती है। यह बताती है कि प्यार केवल साथ होने में नहीं, बल्कि यादों और अहसासों में भी जीवित रहता है।

ghazal-on-love-Hindi


जीवन और प्रेम का संदेश

सच्चा प्रेम दिल और अहसासों में बसता है।

दूरी और समय का असर प्यार को कम नहीं कर सकता।

इंतजार और यादें भी प्रेम की ताकत को और मजबूत बनाती हैं। 

-राजकपूर राजपूत राज 

इन्हें भी पढ़ें 👉 झूठ का जमाना कविता हिन्दी 


Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ