साहस और समाधान — हिंदी प्रेरणादायक कविता motivational hindi poem

साहस और समाधान — हिंदी प्रेरणादायक कविता motivational hindi poem

यह कविता हमें याद दिलाती है कि जीवन में चाहे कितनी भी कठिनाइयाँ हों, साहस और प्रयास से हर समस्या का समाधान संभव है। यह हमें आत्मविश्वास और धैर्य के महत्व को समझाती है।


 साहस और समाधान (कविता)

सामना करना आना चाहिए,

हर समस्या का हल है।

मुश्किल हालात कितने भी हों,

साहस के सामने विफल हैं।


हर समस्या का हल है,

आज नहीं तो कल है।

समय बीतते ही मध्यम होता है,

कहां एक जैसे हालात होता है 

गठरी बांध कर चलने वाले,

आखिर हरदम रोता है।

भूलों पुरानी बातों को,

समझो तो हर दिन लक्ष्य होता है।

कोशिश से हर समस्या विफल है,

आज नहीं तो कल है।


समझो इस बात को,

अपनी पहचान को।

बिना ज्ञान समर्थ नहीं आता,

दुनिया की बातें तुमको क्यों भाती हैं?

विश्वास है तो सफल है

आज नहीं तो कल है।


लहरों का काम है,

ऊपर-नीचे होना।

तुम्हें तो गहराई में

अधात करना है।

यूं किसी की मीठी बातें छोड़ो,

तुम्हें तो आंखों ही आंखों में

बात करनी है।


 कविता का भावार्थ

यह कविता जीवन में साहस, आत्मविश्वास और धैर्य की महत्ता को दर्शाती है। यह बताती है कि संघर्ष और मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद निरंतर प्रयास से हर समस्या का हल निकल सकता है।

 जीवन और संदेश

कठिन परिस्थितियों में साहस और धैर्य बनाए रखें।

समय के साथ समस्याएँ हल होती हैं, इसलिए आत्मविश्वास रखें।

अपनी पहचान और आत्मबल को समझें और उसे बनाए रखें।


और अंत में कविता 

“साहस और समाधान” एक प्रेरक कविता है जो जीवन की चुनौतियों और कठिनाइयों का सामना करने के लिए साहस और आत्मविश्वास का संदेश देती है। यह हमें याद दिलाती है कि समय और प्रयास से हर समस्या का समाधान संभव है।

👉 ऐसी ही और प्रेरणादायक हिंदी कविताओं के लिए ब्लॉग को पढ़ें । धन्यवाद 👏 

-राजकपूर राजपूत राज 

इन्हें भी पढ़ें 👉 आत्मविश्वास पर लेख 



Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ