नजरों और अहसासों की कविता — प्रेम और विरह पर हिंदी कविता shayari on complaint
प्रेम केवल एक भावना नहीं, बल्कि अनुभव और अहसासों का संगम है। यह कविता दिखाती है कि कैसे प्रेम और विरह की गहराई मन और दिल को छू जाती है, और किस तरह कवि अपने अनुभवों को शब्दों में ढालता है।
नजरों और अहसासों की कविता (कविता)
मेरी नजरों से देखो,
कोई शिकायत नहीं रहेगी।
उदासियाँ पास नहीं होंगी,
जब सीने में मोहब्बत रहेगी।
तुमने सुनी,
मेरी बातों को।
जताने का प्रयास था मेरा,
अपने अहसासों को।
मुझे फ़िक्र थी तुम्हारी,
कहीं भटक न जाओ।
लेकिन तुमने विश्वास नहीं किया,
कहां दूर जाओ।
हताश प्रेम देना चाहता था,
तुम्हें वो सम्मान,
जो तुम्हारा था।
मगर समय धीरे-धीरे,
तुम्हारा न सुनना समझता गया,
और मेरा प्यार मरता गया।
अपना अहसास छोड़,
तुम्हें समझता गया।
मैं तुमसे कितना दूर हूं,
पास तो मेरा अपना अहसास था।
कोई शिकायत नहीं थी,
तुम्हें मोहब्बत नहीं थी।
बस मेरा अहसास, मेरा ख्याल,
तुमसे मोहब्बत ही मोहब्बत थी।
प्रेम कविता
कवि प्रेम में रहकर
नहीं लिख सकता कविता।
वो तो प्रेम के विरह में लिखता है कविता।
प्रेम में पड़ा हुआ आदमी,
धन-दौलत नहीं कमाता है,
इतना समय कहां निकाल पाता है,
खुद का ख्याल कहां रख पाता है।
क्योंकि प्रेम पूर्णता है,
जिसमें जीने वाले को
और कुछ ख़्याल नहीं आता।
कविता का अर्थ
यह कविता प्रेम और विरह की जटिलताओं को दर्शाती है। यह बताती है कि सच्चा प्रेम केवल पास रहने में नहीं, बल्कि अनुभव, अहसास और भावनाओं में भी जीवित रहता है।
💡 जीवन और प्रेम का संदेश
प्रेम केवल दिखावे या पास रहने में नहीं, बल्कि अहसास और संवेदनाओं में भी जीवित रहता है।
विरह में भी कवि अपनी भावनाओं को शब्दों में ढालकर दूसरों तक पहुंचा सकता है।
प्रेम की पूर्णता में खुद का ख्याल और धन-दौलत कोई महत्व नहीं रखते।
निष्कर्ष
“नजरों और अहसासों की कविता” केवल एक कविता नहीं, बल्कि प्रेम, विरह और अहसासों की गहराई को समझने का माध्यम है। यह हमें याद दिलाती है कि सच्चा प्रेम भावनाओं और अहसासों में ही जीवित रहता है।
👉 ऐसी ही और भावपूर्ण और रोमांटिक हिंदी कविताओं के लिए ब्लॉग को पढ़ें। धन्यवाद 👏
इन्हें भी पढ़ें 👉 प्यार मेरा शहर मेरा घर बेहतरीन कविता

0 टिप्पणियाँ