ज्यादा मत सोचिए Relationship Truth Poem Hindi

ज्यादा मत सोचिए Relationship Truth Poem Hindi

जिंदगी में सबसे कठिन चीज़ है फैसला लेना।

कभी हम अपनी चाहत को समझ नहीं पाते, तो कभी दूसरों की सच्चाई को देर से पहचानते हैं।

यह कविता संग्रह उसी असमंजस, भावनाओं और वास्तविकता को दर्शाता है, जो हर इंसान अपने जीवन में महसूस करता है।

📝 Poetry 1: चाहत और सच्चाई

उसे समझाने में असफल रहे,

जो दिल के करीब रहे।

अपनी ही चाहत से परेशान,

उसकी चाहत समझ न पाए।

जिसे समझते रहे अपना,

वो निकला सिर्फ मतलबी,

जब अपनी चाहत खत्म होने लगी,

तब उसकी सच्चाई समझते गए…

Relationship Truth Poem Hindi

📝 Poetry 2: ज्यादा मत सोचिए

ज्यादा मत सोचिए,

न उधर के रहें, न इधर के।

ऐसे असमंजस में मत रहिए,

वक्त कम है — जाना कहाँ है,

फैसला कर लीजिए।

चलने का नाम ही जिंदगी है,

बस चलते रहिए,

शंकाएँ मन की बैचैनी हैं,

मेरी बातों पर गौर कीजिए…

📝 Poetry 3: दुनिया और तुम्हारे विचार

तुम सोचते रहे दुनिया के बारे में,

खुद को यूँ ही रोकते रहे।

यही कहकर कि “लोग क्या कहेंगे”…

जबकि दुनिया तुम्हारी आलोचना कर,

आगे बढ़ चुकी थी अपने काम पर।

यही पिछड़ापन है,

तुम्हारे विचारों का…

📝 Poetry 4: असमंजस का अहसास

असमंजस का अहसास,

फैसला दूर या पास।

बहुत कठिन होता है,

जिसे हम जानते हैं,

बुरा भी मानते हैं…

लेकिन लगाव इतना होता है,

कि उसे अपना ही मानते हैं…

📝 Poetry 5: रिश्ते और निर्णय

तुम्हें चल देना चाहिए,

जहाँ सच्चा प्यार मिले।

असमंजस वहीं आता है,

जब दिल घबराता है…

जहाँ रिश्तों की पहचान न हो,

वहाँ ठहरना नहीं चाहिए…


जिंदगी में असमंजस होना स्वाभाविक है, लेकिन वहीं रुक जाना सबसे बड़ी गलती है।

यह कविताएं हमें सिखाती हैं कि सोच से ज्यादा जरूरी है निर्णय लेना और आगे बढ़ना।

क्योंकि समय किसी के लिए नहीं रुकता — और जो चल पड़ा, वही आगे बढ़ा।

इन्हें भी पढ़ें 👉 प्रेम एक पूर्णता का अहसास 

Poetry Inspirational


Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ