बदलते समय की कहानी | प्रेम, प्रकृति और आधुनिक जीवन पर हिंदी कविता

बदलते समय की कहानी | प्रेम, प्रकृति और आधुनिक जीवन पर हिंदी कविता

समय के साथ बहुत कुछ बदलता है। मौसम बदलते हैं, परिस्थितियाँ बदलती हैं, तकनीक बदलती है और जीवन जीने के तरीके भी बदल जाते हैं। लेकिन कुछ चीज़ें ऐसी होती हैं जो बदलावों के बीच भी अपना महत्व बनाए रखती हैं—जैसे सच्चा प्रेम, अपनापन और मानवीय संवेदनाएँ। यह कविता बदलते समय और स्थायी भावनाओं के बीच के अंतर को उजागर करती है। 

परिवर्तन जीवन का नियम है, लेकिन हर बदलाव प्रगति नहीं होता। तकनीक और सुविधा आवश्यक हैं, परंतु प्रेम, प्रकृति और मानवीय संवेदनाओं का स्थान कोई नहीं ले सकता। संतुलन ही जीवन को सुंदर बनाता है। पढ़िए इस पर कविता हिन्दी 👇 

प्रेम और परिवर्तन कविता 

 कभी-कभी तो

मौसम ख़राब होने से

स्वास्थ्य ख़राब हो जाता है

कभी-कभी तो

मोबाइल में नेटवर्क नहीं होता है

कभी-कभी तो

तेरी बातों से

मेरा प्यार बदल जाता है

कभी-कभी तो

घनघोर घटाओं से

बारिश नहीं होती है

कभी-कभी तो

वादा करने के बाद भी

मुलाकात नहीं होती है

तुम छोड़ो  !

कभी कभी की बातों को

प्यार तो सदा रहता है

कुछ उतार-चढ़ाव के बावजूद !!!

बदलते समय की कहानी -कविता 

बदलने वालों ने बदल दिए हैं 

ज़रूरत के हिसाब से 

मतलब के हिसाब से 

ट्रेक्टर के आने से 

बैलों की कीमत बदली 

मशीनों के आने से 

घर की चक्की बदली 

नल टेप से 

कुआं नहीं रहा 

क्रांकिट के घर बनाने के लिए 

पेड़ों की क्या जरूरत 

टाइल्स के अब चौखट होते हैं 

आदमी अब दिल से छोटे होते हैं 

घरों में अब गमलों में पौधे होते हैं 

-राजकपूर राजपूत राज 
इन्हें भी पढ़ें 👉 विचार, समय और बदलते लोग 
poem on love


Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ