तू ख़ास है -विश्वास और अहसास — प्रेम की गहराई पर हिंदी कविता love poem in hindi

तू ख़ास है -विश्वास और अहसास — प्रेम की गहराई पर हिंदी कविता

प्रेम केवल एक भावना नहीं, बल्कि विश्वास और अहसासों का संगम है। यह कविता हमें दिखाती है कि कैसे पास होने पर ग़म कम होते हैं और अहसासों की गहराई से हम अपने प्रिय की विशेषता को महसूस करते हैं। हालांकि प्रेम का एहसास दोतरफा हो तो ज्यादा टिकने की उम्मीदें होती हैं । यदि एक पक्षीय है तो फिर धीरे-धीरे कम होने लगता है । 

विश्वास और अहसास (कविता)

मुझे विश्वास है,

यदि तू पास है,

ये ग़म कम है।

मुझे अहसास है,

मिला है सुनहरे पल,

यदि तू पास है।

यकीन है, तू ख़ास है,

इसलिए तो विश्वास है।


मुझे अहसास है,

तू खास है,

इसलिए दौड़ा चला आया।

समझकर कि तू मेरी प्यास है,

मैं सोचता रहा,

मेरी जितनी चाहत है,

उतनी तेरी है।

लेकिन तूने मन बहलाया,

मेरी जितनी चाहत है,

तेरी उतनी दूरी है।

खुद के अहसासों को

तेरा प्यार मान बैठा,

बड़ा नादान था,

ये क्या मान बैठा।

जैसे-जैसे पास गया,

धीरे-धीरे तेरी हकीकत

समझ गया।

तेरे व्यवहार में बदलाव नहीं था,

मेरा अहसास अब कम हो गया था।

love-poem-in-hindi



कविता 

यह कविता प्रेम की जटिलताओं, विश्वास और अहसासों की गहराई को दर्शाती है। यह बताती है कि कभी-कभी हमारी कल्पना और वास्तविकता में फर्क होता है, और भरोसा ही दिल को स्थिर रखता है।

जीवन और प्रेम का संदेश

सच्चा प्रेम केवल पास होने में नहीं, बल्कि विश्वास और समझ में भी है।

अहसासों और भावनाओं को पहचानना और स्वीकार करना प्रेम की गहराई बढ़ाता है।

कभी-कभी दूरी भी प्रेम की परीक्षा और उसकी वास्तविकता दिखाती है।

और अंत में -कविता 

“विश्वास और अहसास” केवल एक कविता नहीं, बल्कि प्रेम की वास्तविकता और उसकी गहराई को समझने का माध्यम है। यह हमें याद दिलाती है कि भरोसा और अहसास ही रिश्तों की असली ताकत हैं।

👉 ऐसी ही और भावपूर्ण और रोमांटिक हिंदी कविताओं के लिए ब्लॉग को पढ़ें ।






Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ