जिंदगी के वे क्षण – हिंदी कविता Poetry on time
जीवन कभी सरल और कभी कठिन होता है।
इस कविता में जीवन के उतार-चढ़ाव, तुफान और आशा के उन क्षणों को दर्शाया गया है, जो हर व्यक्ति के अनुभव का हिस्सा होते हैं।
यह पाठक को याद दिलाती है कि अंधेरी रातों के बाद सूरज हमेशा उगता है।
✨ कविता: जिंदगी के वे क्षण ✨
कभी वो वक्त भी आता है,
खुशी और ग़म भी आता है।
जिंदगी का सफर कठिन है,
कभी अच्छा, कभी बुरा भी आता है।
जिसे भाते हैं जीने का मज़ा,
उसे तुफानों से लड़ना भी आता है।
माना कि अंधेरी रात है बहुत,
दिन में सूरज भी तो आता है! ☀️
कभी वो वक्त भी आता है,
अच्छी चीज़ पे बुरा अहसास आता है।
कभी वो वक्त भी आता है,
बुरी चीज़ पे अच्छा अहसास आता है।
स्थायित्व के बिना ये जीवन,
यूं ही भटक जाता है।
कभी वो वक्त भी आता है,
कभी खुद की मस्ती में,
भीड़ की बस्ती में,
अकेला अहसास आता है।
कभी वो वक्त भी आता है,
कभी खड़ा रह जाता है प्रेम,
तरस जाता है उम्मीद में प्रेम।
हृदय के भाव उठ कर आ जाते हैं,
छोड़ो, दुनिया अकेले ही गाती है।
कभी वो वक्त भी आता है! 🌿💖
🌟 और अंत में कविता 🌟
यह कविता यह सिखाती है कि जीवन के उतार-चढ़ाव और तुफानों के बीच भी संतुलन और आशा बनी रहती है।
कभी खुशी, कभी ग़म—ये सभी अनुभव जीवन को गहन और अर्थपूर्ण बनाते हैं।
सच्चा मज़ा जीवन में तभी आता है जब हम कठिनाइयों का सामना कर सकें और हर परिस्थिति में उम्मीद और प्रेम बनाए रखें।
इन्हें भी पढ़ें 👉 हमने जीना छोड़ दिया है क्या कविता हिन्दी
-राजकपूर राजपूत

0 टिप्पणियाँ