सुख-दुःख, संघर्ष और आत्मशांति पर प्रेरणादायक हिंदी कविता
जीवन एक मधुशाला की तरह है, जहाँ हर इंसान अपने-अपने अनुभवों का प्याला लिए खड़ा है। कभी इसमें सुख की मिठास होती है, तो कभी दुःख का कड़वापन। यह कविता जीवन के इसी द्वंद्व और उसे समझने की कला को खूबसूरती से प्रस्तुत करती है।
📖 जीवन की मधुशाला (कविता)
जीवन की मधुशाला में,
सुख-दुःख के इस प्याले में,
जो हँसकर यहाँ जी गया—
वह ज़िंदगी का सफ़र कर गया।
जो हर घूंट में विष खोजे,
वह जीवन से हार गया।
हर कोई चल रहा है,
हर कोई जल रहा है;
कभी अपने पड़ोसियों से
रोज़ यूँ ही लड़ रहा है।
कभी न समझा पाने का ग़म,
अपने ही प्यार से थक रहा है;
अपने भीतर की उलझनों में
खुद ही उलझकर बिखर रहा है।
उसके अंतर्मन में चलती बातचीत,
कभी सुलझाती, कभी बढ़ाती खींच;
एक आवाज़ उसे समझाती,
दूसरी उसे और भटकाती।
न माने कोई दूजा,
न कोई सही राह सूझे;
फिर भी क्यों खिंचा चला जाता है
मृगतृष्णा की राहों में,
इन निरर्थक प्रयासों में—
जीवन यूँ ही बीता जाता है।
कभी ठहर कर खुद को देखो,
मन की धड़कन को भी लेखो;
जो पाया है, उसका मान करो,
हर पल को मुस्कान करो।
न तुलना में खुद को खोना,
न दूसरों से यूँ ही रोना;
जीवन कोई बोझ नहीं है,
यह तो एक मधुर गीत है—
जिसे हँसकर ही गाना है।
सुख-दुःख आते-जाते रहते,
दिन-रात यूँ ही बहते रहते;
जो हर हाल में खुद को संभाले,
वही असली जीवन पाले।
जो भीतर शांति जगा लेता,
वही जग को अपना लेता;
वरना भीड़ के शोर में इंसान
खुद से ही दूर हो जाता है।
🔍 जीवन का अर्थ
यह कविता हमें सिखाती है कि जीवन में सुख और दुःख दोनों आते-जाते रहते हैं। जो व्यक्ति हर परिस्थिति में संतुलन बनाए रखता है और मुस्कुराकर जीवन जीता है, वही सच्चे अर्थों में सफल होता है।
💡 जीवन का दर्शन
आज के समय में लोग बाहरी दुनिया की दौड़ में इतने व्यस्त हैं कि अपने भीतर झांकना भूल जाते हैं। यह कविता आत्मचिंतन और आत्मशांति की ओर लौटने का संदेश देती है।
🌿 संदेश
जीवन को बोझ नहीं, बल्कि एक अवसर समझें। हर पल को स्वीकार करें और अपने भीतर शांति और संतुलन बनाए रखें।
इन्हें भी पढ़ें 👉 जीवन और प्रेम पर बेहतरीन कविता हिन्दी
-राजकपूर राजपूत "राज "

0 टिप्पणियाँ