अपनी धुन में गाया राग — हिंदी कविता Self-Identity hindi Poem
यह कविता जीवन में अपनी पहचान बनाए रखने और भीड़ के चलन से अलग होकर जीने की प्रेरणा देती है। यह बताती है कि जब हम अपनी धुन में जीते हैं, तो हमें अपने अहसासों और ख्यालों से सुकून मिलता है। पढ़िए अपनी धुन पर कविता हिन्दी 👇
अपनी धुन में गाया राग (कविता)
अपनी धुन है, अपना राग,
समेटते चला हूं अपना अनुराग।
कभी तन्हाइयों में बातें करना,
कभी ख्यालों में मुलाकातें करना।
भीड़ से उचकता है मन मेरा,
भाते हैं मुझे बस ख्याल तेरा।
न समझेंगे, न समझ पाएंगे,
हम अपनी धुन में, अपना राग गाएंगे।
भीड़ में चलने वाले खोते हैं पहचान अपनी,
हमने तो हटकर चुना है पहचान अपनी।
न तारीफ मिलेगी, न वाहवाही होगी,
न भीड़ की आवा-जाही होगी।
मस्त मौला जिंदगी अपनाएंगे,
हम अपनी धुन में, अपना राग गाएंगे।
अपने हिसाब से देखने वाले,
क्या मुझे वे समझने वाले?
हमेशा पागल ही कहलाएंगे,
हम अपनी धुन में, अपना राग गाएंगे।
मैं अकेला ही सही, मगर खुश था,
मेरे जीने के अपने अहसास थे।
मगर कहीं से तुम आ गए,
मतलब तुझे भा गए।
मुझे भी सीखाया,
मुझे भी बताया,
दुनिया की चलन,
मैंने सुनी और अपनी पहचान मिटाई।
कविता का अर्थ
यह कविता स्वतंत्रता, आत्म-अहसास और व्यक्तिगत पहचान की महत्ता को दर्शाती है। यह हमें याद दिलाती है कि भीड़ के बहाव में बहने से बेहतर है कि हम अपनी धुन में जीएं और अपने ख्यालों और अहसासों के साथ सुकून पाएं।
जीवन और संदेश
अपनी पहचान बनाए रखना और भीड़ के प्रभाव से अलग रहना महत्वपूर्ण है।
व्यक्तिगत अहसास और ख्यालों के साथ जीना जीवन को सार्थक बनाता है।
स्वतंत्रता में ही वास्तविक खुशी और सुकून मिलता है।
और अंत में यह कविता
“अपनी धुन में गाया राग” केवल एक कविता नहीं, बल्कि स्वतंत्रता, आत्म-निर्भरता और व्यक्तिगत पहचान की गहराई को समझने का माध्यम है। यह हमें याद दिलाती है कि जीवन में अपने अहसास और ख्यालों के साथ जीना ही सबसे महत्वपूर्ण है।
👉 ऐसी ही और प्रेरणादायक और भावपूर्ण हिंदी कविताओं के लिए ब्लॉग को पढ़ें।👏 धन्यवाद 👏
-राजकपूर राजपूत राज
इन्हें भी पढ़ें 👉 प्रभावित करने के तरीके -लेख और कविता

0 टिप्पणियाँ