सोचते बहुत हो तुम — भावनाओं और जीवन के अनुभव पर हिंदी कविता love and life poem in hindi

सोचते बहुत हो तुम — भावनाओं और जीवन के अनुभव पर हिंदी कविता love and life poem in hindi

इस कविता में यह बताया गया है कि कैसे सोच और डर व्यक्ति के फैसलों और रिश्तों पर असर डालते हैं। यह दर्शाती है कि व्यवहार और अनुभव कभी-कभी मीठी बातों और तर्कों से अधिक सच बताते हैं।

 सोचते बहुत हो तुम (कविता)


सोचते बहुत हो तुम,
इसलिए फैसला नहीं लेते हो तुम।
शायद कुछ शंका, कुछ भय है,
जिससे डरते बहुत हो तुम।
थका हुआ इरादा है तेरा,
हकीकत कम, ख्वाब ज्यादा है तेरा,
इसलिए कदम नहीं बढ़ाते हो तुम।
सोचते बहुत हो तुम।


सोचते बहुत हो तुम,
पढ़ते बहुत हो तुम।
प्यार, दुलार, भाईचारा,
सुनते बहुत हो तुम।
देखा नहीं है तुमने इनकी चालाकियां,
समझाते बहुत हो तुम।
हमने तो सीखा है सीधा रास्ता,
घुमाते बहुत हो तुम।
प्यार हार गया है,
तर्क देते बहुत हो तुम।
समझना है तो व्यवहार देखो,
मीठी बातें करते बहुत हो तुम।
उसने सुनी नहीं मेरी बात,
मुझे समझाते रहे।
उपेक्षा भी ठीक नहीं इतनी,
मुझे समझाते रहे।
होगा कोई और उसका सम्मानित,
हमें बेकार समझते रहे।

love-and-life-poem-in-hindi


 कविता का अर्थ 


यह कविता यह दर्शाती है कि जीवन में सोच और डर कभी-कभी निर्णय लेने में बाधा बनते हैं। यह बताती है कि केवल तर्क और मीठी बातें नहीं, बल्कि व्यवहार और अनुभव ही सच्चाई को दर्शाते हैं।

 जीवन और संबंधों का संदेश


जीवन में निर्णय लेने में संकोच और डर अक्सर बाधा बनते हैं।
केवल मीठी बातें और तर्क नहीं, बल्कि व्यवहार और अनुभव महत्व रखते हैं।
संबंधों में सच्चाई को समझने के लिए गहराई से देखने और अनुभव करने की आवश्यकता है।

निष्कर्ष 

“सोचते बहुत हो तुम” केवल एक कविता नहीं, बल्कि जीवन और संबंधों में निर्णय, अनुभव और व्यवहार की गहराई को समझने का माध्यम है। यह हमें याद दिलाती है कि सोच और भय के बावजूद व्यवहार और अनुभव सबसे महत्वपूर्ण होते हैं।
👉 ऐसी ही और भावपूर्ण और विचारशील हिंदी कविताओं के लिए ब्लॉग को पढ़ें। धन्यवाद 👏 

-राजकपूर राजपूत राज 
इन्हें भी पढ़ें 👉 प्रेम और समर्पण पर कविता । 


Reactions

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ