प्रेम की अनंत जड़ें | सच्चे प्रेम और स्मृतियों की गहराई पर हिंदी कविता love and memories hindi poem

प्रेम की अनंत जड़ें | सच्चे प्रेम और स्मृतियों की गहराई पर हिंदी कविता love and memories hindi poem

प्रेम केवल एक भावना नहीं, बल्कि चेतना की गहराइयों में उतर जाने वाला अनुभव है। समय बीत सकता है, परिस्थितियाँ बदल सकती हैं, लोग दूर हो सकते हैं, लेकिन सच्चे प्रेम की स्मृतियाँ मन की गहराइयों में जीवित रहती हैं। जैसे किसी विशाल वृक्ष की जड़ें धरती के भीतर दूर तक फैली रहती हैं, वैसे ही प्रेम की जड़ें हृदय में गहराई तक उतर जाती हैं।सच्चा प्रेम न तो केवल साथ रहने का नाम है और न ही केवल शब्दों का। वह एक ऐसी अनुभूति है जो मन की गहराइयों में जड़ें जमा लेती है। समय उसे धूमिल कर सकता है, पर मिटा नहीं सकता। प्रेम की जड़ें जितनी गहरी होती हैं, उनका जीवन उतना ही लंबा होता है। प्रस्तुत कविता इसी शाश्वत और अनंत प्रेम की अभिव्यक्ति है।

प्रेम की अनंत जड़ें कविता 

अनंत है प्रेम की जड़ें
कभी झोंको से ना हिले
इसकी जड़ें
जिसकी गहराई
की सीमा नहीं
जिसे कोई 
अभी तक समझा नहीं
जो एक बार
बंध जाता है
कभी छुड़ा नहीं पाता है
अपने प्रेम को
उसकी याद को
जिसकी छाप
हमेशा के लिए
पड़ती है
स्मृति की अनंत गहराई में
भले ही पेड़ सूखे रहे
हृदय भूखे रहे
लेकिन अनंत गहराई में
जड़ें जीवित रहती हैं 
जिसे प्रेम रूपी जल की
जरूरत रहती है
सींचते ही हरे हो जाते हैं
पेड़ !!!!!!

खो जाने का डर नहीं 
ऐसा अपना प्यार नहीं 

मैंने झांका है क्षितिज किनारे को 
धरती जहां पर मुड़ी है 
सूरज जहां विश्राम किया 
जो सुबह फिर आएंगे 
धरती को रौशनी देने
प्रेम ऐसा ही होता है !!!!

इन्हें भी पढ़ें 👉 प्रेम एक सुंदर अहसास कविता 
---राजकपूर राजपूत''राज''
love-and-memories-hindi-poem






Reactions

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ