अंत End Poems in Hindi

End Poems in Hindi 
ये दिन का अंत नहीं विश्राम है
नई सुबह होगी फिर नए काम है !!!

कविताएं लिखना 
कितना सरल है 
जैसे बहते नदी का जल है 
एक आतंकवादी ने भी लिखीं 
कविताएं 
अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए 
दबाव पूर्वक 
एक नफरती 
समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले ने भी 
लिखीं कविताएं 
अपने बिरादरी के लिए
जिसने नहीं देखी 
किसी अन्य बिरादरी में 
इंसान 

End Poems in Hindi

की कोशिश सदा 
खुद को शोषित उत्पीड़ित बताते हुए 
एक प्रगतिशील विचारक ने भी लिखीं कविताएं 
एक स्त्री के लिए कविताएं 
जिसने बताया 
स्त्री का शोषण हुआ है 
बरसों से 
पुरुष अत्याचारी है 
पुरुष पर होते 
अत्याचार को देख नहीं पाया 
आत्मचिंतन करके 
तर्क किए 
फर्क किए 
इंसान इंसान में 

लेकिन 
ऐसी कविताएं नहीं लिखीं 
जो न्याय संगत हो 
समय के अनुसार 
पहचान पाएं 
इंसान !!!!



इन्हें भी पढ़ें 👉 अंतर 

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ