तेरी यादों में डूबा — रोमांटिक और भावपूर्ण हिंदी कविता romantic hindi poetry

तेरी यादों में डूबा — रोमांटिक और भावपूर्ण हिंदी कविता

प्रेम केवल मिलन नहीं, बल्कि यादों और अहसासों का मिश्रण भी है। यह कविता दर्शाती है कि कैसे सच्चा इश्क़ व्यक्ति को भावनात्मक रूप से डूबा देता है, और उसके अकेलेपन को भी खास बनाता है। यही प्रेम का स्वरूप है । 

तेरी यादों में डूबा (कविता)

जब से तुम्हें देखा है,

खुद से कई बातें की हैं।

ख़्वाबों, ख्यालों में

कई बार तुमसे मुलाकातें की हैं।

कहने वाले कह रहे थे मुझे बुझा-बुझा सा,

उन्हें क्या ख़बर,

तेरे चेहरे को हर पल याद की है।

जब-जब इस दुनिया ने मेरा दिल तोड़ा है,

तुझे पाने के खातिर

खुदा से इबादत की है।

भरोसा अब सिर्फ़ तुम पर है,

जमाने से मुझे क्या,

हॉ, ऐसी दुनिया से

मैंने खुद को अलग किया है।

हमारी बात यहां समझे नहीं,

अपने-पराए के।

तेरे ख़त के हर लफ्ज़

बार-बार याद किए हैं।

कुछ हँसते हैं,

कुछ समझाते हैं,

क्या हो गया मुझे?

इश्क़ ही है 'राज़',

न जाने क्या-क्या हालत की है।

यादों पर कविता 

तुम्हारी याद आते ही,

मैं रुक जाता हूं,

सहसा तेरे ख्यालों में

डूब जाता हूं।

इसलिए नहीं कि तुम मुझे मिल गए,

बल्कि तुम मुझसे दूर हो गए,

और मुझे अकेला छोड़ गए।

एक रिक्तता जीवन भर की,

आंखों में नमी—

तुम देकर चले गए।

फिर भी सजाता हूं,

तेरे साथ सोता और जागता हूं,

मानो तुम मेरे साथ हो।

इस तरह से

अपना अकेलापन दूर करता हूं।

कविता का अर्थ 

यह कविता सच्चे इश्क़ और यादों की गहराई को दर्शाती है। यह बताती है कि कैसे प्रेम व्यक्ति को भावनाओं में डुबो देता है और अकेलेपन में भी सुकून ला सकता है।

 जीवन और प्रेम का संदेश

प्रेम केवल मिलन नहीं, बल्कि यादों और अहसासों में भी जीवित रहता है।

इश्क़ में अकेलापन भी कभी-कभी सुखद अनुभव बन जाता है।

यादों और भावनाओं में डूबकर ही प्रेम का वास्तविक अर्थ समझा जा सकता है।

-राजकपूर राजपूत राज 

romantic-hindi-poetry

इन्हें भी पढ़ें 👉 टूटी हुई छत कहानी हिंदी 









Reactions

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ