यक़ीनन जीत होगी – एक प्रेरणादायक कविता
ज़िंदगी में संघर्ष और उम्मीद का रिश्ता बहुत गहरा होता है। यह कविता हमें बताती है कि अगर हम लगातार कोशिश करते रहें और सच्चे लोगों का साथ मिले, तो जीत निश्चित है। बस जीत के लिए कोशिश जारी रहनी चाहिए ।
यक़ीनन जीत होगी
आज नहीं तो कल होगी,
तू कोशिश करता रह प्यारे,
एक दिन मेहनत सफल होगी।
हाँ, धूप से बदन कुम्हलाएगा मगर,
मुसीबत कोशिशों से विफल होगी।
मुझे किसी ने दर्द दिया है इतना,
मेरे हर लफ़्ज़ अब ग़ज़ल होगी।
मेरी बात मानो, तुम चलो साथ मेरे,
साथ चलने से ज़िंदगी सरल होगी।
यक़ीनन जीत जाते,
यदि तुम साथ आते।
तुमने तो मुझे फालतू समझा,
गैरों को ज़रूरी समझा।
हम लड़ लेते हर मुश्किल से,
यदि तुम साथ आते।
चाहत जिधर होगी,
मन भी उधर होगा।
बैठे रहे तुम मेरे पास मगर,
तुम्हारा ध्यान कहीं और रहा होगा।
समय बिताना था अगर, तुम आ जाते,
यक़ीनन हम जीत जाते।
कविता का संदेश
यह कविता हमें सिखाती है कि मेहनत और सच्चे रिश्तों का साथ हो तो हर मुश्किल आसान हो जाती है। जीवन में कभी हार नहीं माननी चाहिए, क्योंकि जीत देर से ही सही, लेकिन जरूर मिलती है।
इन्हें भी पढ़ें 👉 खुद को समझना है, बेहतरीन कविता हिन्दी

0 टिप्पणियाँ