सतही जीवन और सच्चे साथ — आधुनिक जीवन पर प्रेरणादायक हिंदी कविता Ghazal on social system

सतही जीवन और सच्चे साथ — आधुनिक जीवन पर प्रेरणादायक हिंदी कविता Ghazal on social system

आज के जीवन में सब कुछ सुविधाजनक और सतही हो गया है। लोग गहराई में जाकर समझने या अनुभव करने की कोशिश कम करते हैं। यह कविता इसी यथार्थ और उसके विपरीत सच्चे साथ की महत्ता को उजागर करती है।


कविता — हम गहराई में जाना नहीं चाहते

हम गहराई में जाना नहीं चाहते,

कुछ खो कर पाना नहीं चाहते।

मंजिल सबकी सतही हो गई है,

तप कर कोई पाना नहीं चाहते।

सुविधा की जिंदगी है सबकी,

सच की राह पर कुछ पाना नहीं चाहते।

उदासीनता है अब सबके सीने में,

क्यों कोई तोड़ना नहीं चाहते।


भीड़ की आवश्यकता तक,

तुम साथ रहो।

मतलब निकलने तक,

तुम साथ रहो।

जिसे चाहा, उसका भी माइंड सेट था,

मतलब के टावर में पहुंचे तो कनेक्ट था।

न मिले कोई वाई-फाई, ब्लूटूथ तो,

हास पाट बन, तुम साथ रहो।

एमबी, रैम जब तक भरा नहीं,

तब तक मन भरा नहीं।

फॉरवर्ड ज्ञान करता रहा,

वो खुद माने या न माने,

मगर तुम पढ़ते रहो।

मतलब निकलने तक,

तुम साथ रहो।


 कविता का अर्थ 

यह कविता आज के यथार्थ जीवन को दिखाती है, जहाँ अधिकांश लोग सतही जीवन और सुविधाओं में व्यस्त हैं। मगर, सच्चा साथ और समर्थन वही है जो कठिनाइयों और जरूरत के समय दिखाई देता है।

 जीवन का संदेश

सतही संबंधों के बजाय गहराई और सच्चाई को महत्व दें।

कठिनाइयों में भी अपने प्रिय और भरोसेमंद साथियों के साथ रहें।

ज्ञान और अनुभव साझा करते रहें, चाहे सामने वाला तुरंत न माने।

🌿 आधुनिक जीवन और संबंध

तकनीक और सुविधाओं से जीवन आसान हुआ है, लेकिन असली मूल्य तब है जब आप मुश्किल समय में भी साथ खड़े रहें। यही जीवन और रिश्तों की असली शक्ति है।

Ghazal-on-social-system



निष्कर्ष

“हम गहराई में जाना नहीं चाहते” केवल एक कविता नहीं, बल्कि आज के जीवन और रिश्तों की वास्तविकता को समझने की दृष्टि है। यह हमें याद दिलाती है कि मुश्किलों और जरूरत के समय साथ खड़े रहना ही सच्चा मूल्य है।

👉 ऐसी ही और आधुनिक और प्रेरणादायक हिंदी कविताओं के लिए ब्लॉग को पढ़ते रहे । धन्यवाद 👏

-राजकपूर राजपूत राज 

इन्हें भी पढ़ें 👉 आदमी के अहंकार पर कविता हिन्दी 





Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ